2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया की युवती को हरियाणा से लेकर भागा, मुकदमा दर्ज होते ही छोड़ा…अब कर दिया यह कांड

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। नगर पंचायत के एक वार्ड का रहने वाला मनबढ़ युवक उसे अक्सर परेशान करता था। जिसकी वजह से उसने अपनी बेटी को हरियाणा भाई के पास भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
देवरिया की युवती को हरियाणा से लेकर भागा, मुकदमा दर्ज होते ही छोड़ा...अब कर दिया यह कांड

देवरिया की युवती को हरियाणा से लेकर भागा, मुकदमा दर्ज होते ही छोड़ा...अब कर दिया यह कांड

देवरिया। जिले में एक हैरान करने वाला मामला आया है। छात्रा का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपी युवक की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है।

देवरिया की युवती को हरियाणा से लेकर भागा

जिले के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के एक वार्ड की रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। नगर पंचायत के एक वार्ड का रहने वाला मनबढ़ युवक उसे अक्सर परेशान करता था। जिसकी वजह से उसने अपनी बेटी को हरियाणा भाई के पास भेज दिया। कुछ ही दिनों में आरोपी युवक पता करते करते हरियाणा भी पहुंच गया।वहां से भाई की अनुपस्थिति में उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया।

मुकदमा दर्ज होते ही छोड़ा, अब वायरल किया अश्लील फोटो

इस दौरान युवक ने उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाद युवक ने उनकी बेटी को दो माह पहले छोड़ दिया। अब युवक बेटी का अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर रहा है। जिसका विरोध करने पर उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

रूद्रपुर कोतवाल सब इंस्पेक्टर महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक इस्माइल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग