
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देवरिया पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। SP देवरिया विक्रांत वीर ने ऑपरेशन संचार फेज-2 के तहत जिले के सभी 23 थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के लिए अलग से CUG मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।
SP देवरिया विक्रांत वीर ने बताया की CUG नंबरों की उपलब्धता से महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कमी आएगी और पीड़ित महिलाएं सीधे पुलिस से संपर्क कर सकेंगी। जिले के सभी थानों में जारी किए गए नंबरों में कोतवाली (7839862098), रामपुर कारखाना (7839862099), तरकुलवा (7839862100), बघौचघाट (7839862101), महुआडीह (7839862102), महिला थाना (7839862103), रूद्रपुर (7839862104), गौरीबाजार (7839862105) समेत अन्य थानों के लिए अलग-अलग नंबर आवंटित किए गए हैं।
मालूम हो कि अपराध नियंत्रण के लिए SP देवरिया ने इसके पहले सभी थानों पर CUG नंबर अलॉट कराए। इसके बाद दूसरे स्टेप में ऑपरेशन संचार के पहले चरण का विस्तार है, जिसमें पहले ही सभी थाना कार्यालयों को सीयूजी नंबर आवंटित किए जा चुके थे। महिला सुरक्षा के लिए अब दूसरे चरण में महिलाओं को 24x7 पुलिस सहायता उपलब्ध होगी और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।
Published on:
17 Feb 2025 07:37 am

बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
