देवरिया

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद विजय मौर्या के परिवार की मदद करेंगे यह मशहूर गायक, जानिए क्या है रिश्ता

जिला प्रशासन भी मदद को आगे आया
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2019, 2:17 PM IST
shahid vijay ki patni
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद विजय मौर्या के परिवार की मदद करेंगे यह मशहूर गायक, जानिए क्या है रिश्ता

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में वीर जवानों की शहादत से पूरे देश की आंखें नम है। वीर शहीदों के घर चीख पुकार मची है। आतंकी हमले में शहीद देवरिया के लाल विजय मौर्या को मशहूर गायक कैलाश खेर दस लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। खेर यह धनराशि देवरिया पहुंचकर शहीद के परिजन को सौंपेंगे। देवरिया जिला प्रशासन ने भी अपना एक दिन का वेतन शहीद को देने का निर्णय लिया है।

देवरिया के भटनी के छपिया जयदेव गांव के 30 साल के विजय मौर्या सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन में थे। उनकी ड्यूअी जम्मूकश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में थी। 2 फरवरी को वह घर छुट्टी पर आए थे। 10 फरवरी को वह घर से ड्यूटी पर लौटे थे।
गुरुवार की शाम को सीआरपीएफ में डीएसपी के पद पर तैनात उनके चचेरे भाई राजेश मौर्य ने मोबाइल पर फोन कर विजय मौर्य के आतंकी हमले में शहीद होने सूचना दी। सूचना मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। विजय के घर उनके वृद्ध पिता रामायन मौर्य का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी विजय लक्ष्मी देवरिया में थी। सूचना मिली तो रो रोकर बेहोश हो जा रही थी। चार साल की बेटी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि उसके पापा कहां गए।

Published on: