ऐसे उलझाया आंकड़ों में
देवरिया कांड पर अपडेट देते हुए डीएम और एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम के पास पुरानी सूची थी। उसमें 43 लोगों का नाम था, जिसमें बच्चे-बूढ़े सब शामिल थे। पांच अगस्त की रात छापे में 23 बच्चियां व महिलाएं बरामद हुईं। सूची से मिलान किया गया तो 18 नाम उसमें अंकित थे, शेष पांच वहां नए भी थे। जबकि 25 लोग नए आ चुके थे। उन्होंने बताया कि इस तरह कुल संख्या 48 लोगों की हुई। मिलान होने पर पता चला कि इसमें 15 पुलिस व 10 अन्य माध्यमों से शेल्टर होम आए थे। जांच में पुलिस द्वारा भेजे गए 15 में 13 की तस्दीक की जा चुकी है। 2 लोग नहीं मिले हैं। संस्थान में अन्य माध्यमों से आये 10 अंतःवासियों में से 5 नहीं मिल सके हैं।