
दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला
Deoria News: प्रेम में पागल होने के कई किस्से हम कई बार सुने होंगे। एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दो बच्चों की मां इश्क में इस कदर पागल हो गई कि सैकड़ों किमी दूर रहने वाले अपने प्रेमी के साथ बच्चों को छोड़ फरार हो गई। इतना ही नहीं तीस लाख के जेवर और नगदी भी साथ ले गई। बेटों ने भी हिम्मत नहीं हारी और मां की तलाश करते उड़ीसा से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले तक पहुंच गए। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी विकास मणि को गिरफ्तार कर लिया है।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
देवरिया जिले के रहने वाले विकास मणि की दोस्ती उड़ीसा की रहने वाली एक महिला से फेसबुक पर हुई थी। दोनों घंटो-घंटो बाते किया करते थे। फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों का एक-दूसरे के बिना जीना मुश्किल हो गया। महिला भी इस कदर इसके प्यार में पागल हो गई कि वह अपने दो बच्चों को छोड़ विकास मणि के साथ उसके घर चली आई।
महिला अपने दोनों बच्चों को बेसहारा छोड़ अपने प्रेमी के साथ यूपी के देवरिया चली आई थी। इतना ही नहीं उड़ीसा की रहने वाली महिला जब प्रेमी के साथ आई तो उसने अपने साथ तीस लाख रुपए के जेवर भी साथ ले भागी। महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिला के पास से दो लाख नगद रुपए भी बरामद किए हैं।
दोनों की मिलकर हुई पिटाई
बच्चों की मां जब उन्हें घर पर नहीं मिली तो वह दोनों परेशान हो गए। दोनों ने पहले उड़ीसा के अंगुल जनपद के तल्चर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। कॉल डिटेल के आधार पर वो देवरिया पहुंचे। दोनों बच्चे विकास मणि के घर पहुंचे तो दोनों ने अपनी मां को देखा।
इसी बीच विकास के परिवार को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, परिवार ने मिलकर दोनों की पिटाई कर दी। इस पर वे कोतवाली थाने पहुंच गए और स्थानीय पुलिस को पूरी बात बताई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला और विकास मणि को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है।
Updated on:
01 Jun 2023 09:39 am
Published on:
31 May 2023 09:01 am

बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
