देवरिया

देवरिया में व्यापक पैमाने पर SP ने किया फेरबदल, कार्यों में लापरवाही पर होगी कड़ी कारवाई

सोमवार की आधी रात को देवरिया पुलिस महकमे में काफी हड़कंप मचा रहा। SP विक्रांत वीर कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को कतई बख्शने के मूड में नहीं हैं। जिले में दो CO के कार्यक्षेत्र में भी फेर बदल किया गया है।

2 min read
Jun 03, 2025

देवरिया जिले में लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने के लिए SP देवरिया विक्रांत वीर ने सोमवार देर रात बड़ा फेरबदल किया। इस दौरान दो CO ,आठ दरोगाओं और 18 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो दरोगा और सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

दो CO के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई पुलिसकर्मियों के ड्यूटी में फेरबदल

SP विक्रांत वीर ने नवागत CO हरिराम यादव को रुद्रपुर सर्किल की जिम्मेदारी दी है, जबकि अब तक रुद्रपुर में तैनात CO अंशुमन श्रीवास्तव को बरहज भेजा गया है। SP ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कारवाई की है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा चौकी इंचार्ज शैलेश कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह केशव कुमार मौर्य को चौकी की कमान सौंपी गई है। मदनपुर थाने के दारोगा विनोद कुमार राय को भी लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामप्यारे सिंह यादव को मदनपुर थाना भेजा गया है। वहीं लक्ष्मी नारायण पांडे को खुखुंदू, विवेक यादव को सदर कोतवाली, वीरेंद्र कुशवाहा को एसएसआई बरियारपुर और रविंद्र सिंह को एसएसआई लार बनाया गया है।

मदनपुर थाना बना SP के कोपभाजन का शिकार, 7 पुलिसकर्मी भेजे गए लाइन

SP विक्रांत वीर ने मदनपुर थाने में तैनात सात हेड कांस्टेबल और सिपाहियों को भी लापरवाही के चलते लाइन हाजिर किया है। इनमें हेड कांस्टेबल अवधेश चौधरी, सिपाही दीपक गौड़, अरमान अंसारी, चंदन कुमार गौड़, संजय कुमार, चंचल यादव और विशाल जायसवाल शामिल हैं। इस फेरबदल से SP विक्रांत वीर ने सख्त चेतावनी दी है कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Published on:
03 Jun 2025 09:13 am
Also Read
View All

अगली खबर