सूरत. होली की मस्ती शहर से दूर भी बिखरने लगी है। फाग-धमाल पर नाचते-झूमते लोगों के चेहरे लाल-पीले-हरे-नीले रंग की गुलाल से खिलने लगे है। शहर से 25 किमी दूर इच्छापोर-भाटा गांव के ब्रजवासी गौशाला परिसर में मंगलवार शाम महिला मंडल की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गौशाला की गायों के बीच राधाकृष्ण की साक्षी में होली उत्सव मनाया। भजन, फाग, धमाल गाते हुए नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।