
दोस्तों के साथ तलाई पर नहाने गए बालक की डूबने से मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
देवास। बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम भीलाखेड़ा में रविवार दोपहर तलाई में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ तलाई पर गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे तलाई से निकालकर परिजन देवास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृ़त घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में पीएम किया गया।
जानकारी के अनुसार निखिल पिता नवीन चौहान (12 वर्ष) निवासी ग्राम कडिय़ा जिला राजगढ़ हालमुकाम भीलाखेड़ा अपने दोस्तों के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे खेत के पास शासकीय तलाई पर नहाने के लिए गया था। दो-तीन दिन से वह रोज नहाने जा रहा था। रविवार को नहाते समय अचानक निखिल नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना निखिल के परिजनों को दी। इस पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे तलाश के बाद उसे बाहर निकालकर परिजन शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पीएम किया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया है। यहां से डायरी बरोठा थाने भेजी जाएगी। उधर घटनास्थल पर पहुंचे बरोठा थाने के एएसआई हरीश कुमार ने बताया शासन की योजना के तहत बनी तलाई पर बच्चा नहाने गया था। चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे।
नानाजी के यहां रह रहा था
जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया निखिल अपनी मां के साथ करीब पांच वर्षों से नानाजी मांगीलाल सिसौदिया के यहां रह रहा था। वह यहीं रहकर शासकीय स्कूल में कक्षा 7वीं में पढ़ाई कर रहा था। उसकी एक बड़ी बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है।
इधर... रविवार को मिला लोहाड़ नदी में डूबे युवक का शव
उदयनगर. सीतावन के जंगल में पिकनिक मनाने आए इंदौर के दो युवक शनिवार को लोहाड़ नदी में डूब गए थे। इनमें से का शव मिल गया था जबकि दूसरे की तलाश जारी थी। दूसरे युवक का शव रविवार को मिला। दोनों युवक इंदौर के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार इंदौर के तीन युवक बाइक से शनिवार को सीतावन के जंगल में पिकनिक मनाने आए थे। दोपहर करीब तीन बजे आशीष व निलेश नामक दो युवक नहाने गए और तीसरा साथी करण पाटील खाना बना रहा था। जब दोनों युवक वापस नहीं लौटे तो करण उन्हें ढूंढने पहुंचा। इस दौरान इंदौर से ही वहां आए राजू नाम युवक ने करण को बताया कि दोनों साथी डूब रहे हैं। इस पर दोनों मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सूचना दी।
मर्ग कायम किया उधर सूचना पर उदयनगर पुलिस मौके पर पहुंचे और सर्चिंग कराई। इसमें 17 वर्षीय आशीष पिता गुलाब लखनोद निवासी मालवीय नगर, मायापुरी खजराना का शव तो मिल गया लेकिन अंधेरा होने से 17 वर्षीय निलेश पिता जागीर पाटील निवासी मायापुरी को नहीं तलाश जा सका। इसके बाद रविवार को फिर पुलिस ने सर्चिंग कराई। इस दौरान निलेश का भी शव मिल गया। उदयनगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
Published on:
12 Sept 2022 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
