24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराबबंदी के लिए बच्चे और महिलाए उतरे सड़क पर

ग्राम पंचायत पिपलिया लोहाड़ में शराबबंदी का प्रस्ताव पारित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Chandraprakash Sharma

•

Updated: 4 Oct 2022, 5:12 PM IST

शराबबंदी के लिए बच्चे और महिलाए उतरे सड़क पर

शराबबंदी के लिए बच्चे और महिलाए उतरे सड़क पर

उदयनगर (देवास). सीतावन में अवैध शराब को लेकर दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता दिख रहा है। पुलिस एवं आबकारी विभाग की निष्क्रियता के चलते आमजन आगे आने लगे हैं। पूर्व में भी मिर्जापुर में 2 बार अवैध शराब ग्रामवासी पकड़ चुके थे। आरोपी एवं वाहन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था किन्तु आज तक पुलिस आरोपी को नामजद नहीं कर पाई। मामले में पुलिस का कहना है कि दिखवाते हैं। ऐसी स्थिति में अब ग्रामजन शराब के खिलाफ बीड़ा उठा रहे हैं।
ग्राम पंचायत पिपलियालोहाड़ में बच्चे, महिला पुरुष शराबबंदी के लिए सड$क पर उतरे। गांधी जयंती पर उदयनगर क्षेत्र की जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायत पिपलिया लोहाड ने पूर्ण रूप से शराबबंदी के प्रस्ताव पारित किया है।

ग्राम में अवैध शराब के विरोध में निकाली रैली
ग्रा म में अवैध शराब के विरोध में रैली निकाली गई, महिलाओं ने नारे लगाए, बच्चे तख्तियां लेकर चल रहे है थे। ग्राम के सामाजिक कार्य करने वाले रमेश मेड़ा, लक्ष्मण कर्मा, धाराङ्क्षसह भार्गव, मुकेश राठौर, दिलीप कर्मा आदि ने बताया कि हमारे ग्राम में खुले रूप स शराब बेची जाती है, ठेकेदार के आदमी यहां गाड़ी से शराब देकर जाते हैं, शराब के सेवन करने से हमारे आदिवासी भाई बर्बाद हो रहे हैं। शासकीय योजनाओं से जो राशि अनाज घर में आता है, वो सारा बेच देते हैं और शराब का सेवन करते है, हमने अब यह तय किया है कि शराब पूर्ण रूप से बन्द कर दी जाएगी, अब हमारी पंचायत में देशी विदेशी, हाथ भट्टी सब बन्द कर दी जाएगी। ग्राम की महिला सरपंच ने कहा कि हम सभी महिलाओं की मर्जी से यह तय हुआ है, हमने थाने पर आवेदन दे दिया है, कि हमारे गांव में पूर्ण रूप से शराब बंदी रहेगी।

सोबल्यापुरा में अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर लगी रोक, प्रस्ताव पारित
पुंजापुरा.
ग्राम पंचायत सोबल्यापुरा में अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का प्रस्ताव नशा मुक्त ग्राम बनाने के उद्देश्य को लेकर ग्राम पंचायत सोबल्यापुरा की सरपंच अनुबाई लक्ष्मण ङ्क्षसह परिहार की अध्यक्षता में ग्रामसभा में पास किया गया। महिलाओं ने विशेष चर्चा कर कठोर निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया कि हमारी ग्राम पंचायत में पूर्ण रूप से अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाए। पंचायत सचिव जगदीश मुजाल्दे ने सभी ग्रामवासियों से शासन द्वारा चलाए जा रहे िआयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी देते हुए इन योजनाओं से किस प्रकार से हम लाभ ले सकते हैं इसके बारे में विस्तार से बताया। शासन द्वारा प्राप्त एजेंडे के सभी 21 ङ्क्षबदुओं पर चर्चा कर कई प्रस्ताव पास किए गए। एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का सबने संकल्प लिया।