29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशभर के 10 उत्कृष्ट थानों में शामिल हुआ सिविल लाइन थाना

प्रोजेक्ट में प्रदेश के दो थानों का हुआ था चयन, इसमें से केवल सिविल लाइन थाना शामिल किया गया

2 min read
Google source verification
देशभर के 10 उत्कृष्ट थानों में शामिल हुआ सिविल लाइन थाना

देशभर के 10 उत्कृष्ट थानों में शामिल हुआ सिविल लाइन थाना

देवास. पुलिस विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। शहर के सिविल लाइन थाने को वर्ष 2023 के देश के 10 उत्कृष्ट थानों में चयनित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न मानकों के अनुसार प्रदेश के दो थानों को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था। इनमें से केवल देवास के सिविल लाइन थाने को चुना गया।

पिछले साल अगस्त में दिल्ली से आई टीम ने थाने का निरीक्षण व सर्वे किया था। इसके बाद पिछले दिनों जयपुर में हुई डीजी-आइजी कॉन्फ्रेस में इसकी घोषणा की गई। प्रदेश से केवल सिविल लाइन थाने को 10 उत्कृष्ट थानों में शामिल किया गया है। सिविल लाइन टीआइ अजय चानना ने बताया क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) में दर्ज अपराधों के आधार पर बेहतर कार्य करने वाले थानों को केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ने जुलाई में चयनित किया था। इसके बाद वहां की टीम ने सर्वे किया।

बारीकी से हुआ सर्वे, लोगों से लिया फीडबैक

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाने का चयन होने के बाद अगस्त में गृह मंत्रालय द्वारा चयनित स्वतंत्र टीम ने करीब पांच दिन रहकर सर्वे किया। थाने की व्यवस्थाओं, प्रकरण के निराकरण, रखरखाव, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आदि का बारीकी से सर्वे किया गया। अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति, पुराने मामलों का निपटारा, सामुदायिक पुलिसिंग आदि को लेकर मूल्यांकन किया गया। वहीं थाना क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, शिकायकर्ताओं से भी फीडबैक लिया गया। उनसे पुलिस के द्वारा किए गए व्यवहार के बारे में पूछा गया। थाना प्रभारी व स्टाफ के व्यवहार, महिला अधिकारियों की सुरक्षा, महिलाओं के साथ व्यवहार, थाने का रिकॉर्ड, महिला कक्ष आदि के बारे में भी सर्वे टीम ने जानकारी ली।

सभी मानकों पर खरा उतरा

जानकारी के अनुसार सर्वे के लिए 100 से ज्यादा मानक तय किए गए थे। सर्वे के सभी मानकों पर खरा उतरते हुए सिविल लाइन थाना उत्कृष्ट थानों में चुना गया। अब इस संबंध में जल्द ही अवॉर्ड के साथ प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।