देवास

माशिमं की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा… उत्कृष्ट विद्यालय में मूल्यांकन शुरू, पहले चरण में आई 1 लाख से ज्यादा कॉपियां

-पहले दिन आए करीब 60 मूल्यांकनकर्ता, परीक्षा समाप्त होने के बाद होंगे 350 के पार

less than 1 minute read
माशिमं की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा... उत्कृष्ट विद्यालय में मूल्यांकन शुरू, पहले चरण में आई 1 लाख से ज्यादा कॉपियां

देवास. माध्यमिक शिक्षा मंडल की चल रही कक्षा दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के बीच उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सोमवार से उत्कृष्ट विद्यालय देवास में शुरू हो गया। पहले दिन करीब 60 मूल्यांकनकर्ता पहुंचे और दसवीं व बारहवीं के विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने की शुरुआत की। पहले चरण में एक दोनों कक्षाओं की एक लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। बताया जा रहा है कि मूल्यांकन कार्य की शुरुआत रविवार से होना थी लेकिन गोपनीय सामग्री समय पर नहीं आने से सोमवार से शुरूआत की गई। अभी मूल्यांकनकर्ता कम आ रहे हैं, परीक्षाएं समाप्त होने के बाद इसकी संख्या 350 के पार पहुंचने की उम्मीद है। हाईस्कूल के मूल्यांकन में 12 रुपए व हायर सेकंडरी के मूल्यांकन में 13 रुपए प्रति कॉपी की दर से भुगतान किया जाएगा।
10वीं में दो विषयों की करीब 53, 12वीं की 51 हजार कॉपियां
जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं की हिंदी व संस्कृत विषय की करीब 53 हजार कॉपियां आई हैं। वहीं बारहवीं में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भौतिक, राजनीति शास्त्र, एलीमेंट ऑफ साइंस सहित कुछ अन्य विषयों की करीब 51 हजार कॉपियां मूल्यांकन के लिए आई हैं।
400 के आसपास जरूरत पड़ेगी मूल्यांकनकर्ताओं की
उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी ने बताया उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए करीब 400 मूल्यांकनकर्ताओं की आवश्यकता पड़ेगी। चूंकि अभी परीक्षा चल रही है और पहला दिन है इसलिए संख्या कुछ कम है। मूल्यांकनकर्ताओं के संबंध मेंं वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से मांग की जाएगी।
अंक चढ़ाने में लगेंगे 10 कंप्यूटर ऑपरेटर
उत्तर पुस्तिकाओं के अंक ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। यह व्यवस्था पिछले साल से लागू की गई थी। इसके लिए करीब 10 कंप्यूटर ऑपरेटर को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Published on:
21 Mar 2023 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर