11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO NEWS… ऑनलाइन प्रवेश का पहला चरण…पिछले साल की तुलना में 60 प्रतिशत सत्यापन, लीड कॉलेज में 625 का आंकड़ा नहीं हुआ पार

-सत्यापन की अवधि शुक्रवार को समाप्त, अब 19 को स्नातक व 20 को स्नातकोत्तर की जारी होगी मेरिट सूची

2 min read
Google source verification
VIDEO NEWS... ऑनलाइन प्रवेश का पहला चरण...पिछले साल की तुलना में 60 प्रतिशत सत्यापन, लीड कॉलेज में 625 का आंकड़ा नहीं हुआ पार

VIDEO NEWS... ऑनलाइन प्रवेश का पहला चरण...पिछले साल की तुलना में 60 प्रतिशत सत्यापन, लीड कॉलेज में 625 का आंकड़ा नहीं हुआ पार

देवास. 23 दिनों से लगातार चल रही कॉलेजों के ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को सत्यापन की समयसीमा समाप्त हो गई। शुक्रवार को स्नातकोत्तर के सत्यापन का अंतिम दिन था जबकि स्नातक स्तर का सत्यापन गुरुवार को ही समाप्त हो गया था। अब विद्यार्थियों को मेरिट सूची जारी होने का इंतजार है। इस बार की प्रवेश प्रक्रिया में प्रथम चरण में विद्यार्थियों की रुचि अपेक्षाकृत कम देखने को मिली है। कई कॉलेजों में पिछले साल के पहले चरण की तुलना में 60 प्रतिशत सत्यापन ही हुए हैं। हाल यह हैं कि लीड केपी कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर दोनों का आंकड़ा मिलाकर 625 के पार भी नहीं पहुंच सका है।

19-20 को जारी होंगे पहले चरण के सीट आवंटन पत्र

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए ऑनलाइन प्रवेश के शेड्यूल के अनुसार स्नातक स्तर के प्रथम चरण के सीट आवंटन पत्र (मेरिट सूची) 19 जून को जारी की जाएगी जबकि स्नातकोत्तर के सीट आवंटन पत्र 20 जून को जारी होंगे। इनमें जिनका नाम शामिल रहेगा वो फीस जमा करके संबंधित कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।

लीड कॉलेज में पहले चरण में औसतन 900-1000 होते थे सत्यापन

लीड केपी कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश के पहले चरण में औसतन 900-1000 सत्यापन हर साल होते थे लेकिन इस साल यह 600 के ही आसपास है। कॉलेज प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार स्नातक स्तर के लिए 347 सत्यापन हुए हैं जबकि स्नातकोत्तर में 255 सत्यापन हुए हैं। स्नातक के सत्यापन के अंतिम दिन कई विद्यार्थी त्रुटि सुधार के लिए भी कॉलेज पहुंचे। स्नातक व स्नातकोत्तर में मिलाकर 30 फॉर्म में त्रुटि सुधार करवाया गया है।

तीनों सीएलसी राउंड में उमड़ सकती है भीड़

प्रथम चरण में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की रुचि अपेक्षाकृत कम होने के कारण अब आगामी दिनों में कॉलेज लेवल काउंसलिंग में विद्यार्थियों की भीड़ उमडऩे की स्थिति बन सकती है। सीएलसी राउंड 19 जून से लेकर 9 जुलाई तक चलना प्रस्तावित है।

वर्जन

विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए कॉलेज चलो अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम किए गए हैं। प्रथम चरण के सत्यापन की समयसीमा समाप्त हो चुकी है, अब मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश 19 जून से शुरू होंगे।

-डॉ. संजय गाडग़े, नोडल अधिकारी ऑनलाइन ई प्रवेश प्रक्रिया देवास।