देवास

VIDEO NEWS… तस्मै श्री गुुरुवे नम: … माता टेकरी पहुंचे 20 हजार से ज्यादा भक्त, शिवोम तीर्थ शक्तिपात व दत्त पादुका मंदिर में दी गुरु दीक्षा

शीलनाथ धूनि संस्थान, श्री दत्त पादुका मंदिर बांगर सहित एक दर्जन से अधिक मंदिरों, आश्रमों व संस्थाओं में हुए आयोजन

2 min read
तस्मै श्री गुुरुवे नम: ... माता टेकरी पहुंचे 20 हजार से ज्यादा भक्त, शिवोम तीर्थ शक्तिपात व दत्त पादुका मंदिर में दी गुरु दीक्षा

देवास. सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर्व शहर में उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों, आश्रमों में सुबह से लेकर देरशाम तक आयोजनों की धूम रही। रात में भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। माता टेकरी पर दिनभर शहर व अंचल से 20 हजार से अधिक भक्त पहुंचे और मां चामुंडा व तुलजा भवानी के दर्शन-वंदन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर में तेज गर्मी उमस के कारण अपेक्षाकृत भीड़ कम रही लेकिन शाम को संख्या कई गुना बढ़ गई। पर्व की भीड़ को देखते हुए शंख द्वार, सीढ़ी द्वार के अलावा अन्य कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। माता टेकरी से लगे शिवोम तीर्थ मेंं शक्तिपात दीक्षा व मंत्र दीक्षा दी गई। वहीं शीलनाथ धूनि संस्थान में दर्शन-वंदन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। उज्जैन रोड पर शहर से 10 किमी दूर बांगर के दत्त पादुका मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां गुरु दीक्षा दी गई। इसके अलावा शहर के एक दर्जन से अधिक मंदिरों, आश्रमों पर विविध आयोजन हुए।
शिवोम तीर्थ में दोपहर व शाम को आरती, रात में गूंजे भजन
माता टेकरी रपट मार्ग के समीप शिवोम तीर्थ पर सुबह गुरु गीता पाठ, गुरु चालीसा पाठ, प्रार्थना, वंदन पादुका पूजन हुआ। गुरु महाराज का पूजन किया गया, शक्तिपात व मंत्र दीक्षा दी गई। दोपहर 12.30 बजे महाआरती के बाद शुरू हुआ भंडारा शाम तक चला जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ली। शाम को आरती के बाद रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
शीलनाथ धूनि संस्थान में हुई काकड़ आरती, पाद पूजन
शीलनाथ धूनि संस्थान मल्हार पर विविध आयोजन हुए। प्रबंधक सुरेश गोखले ने बताया सुबह 7.30 बजे गुरु महाराज का अभिषेक, पूजन कर काकड़ आरती की गई। इसके बाद 9.30 बजे महाआरती हुई। ट्रस्ट की ओर से पाद पूजन पश्चात गुरू महाराज के दर्शन करने पहुंचे शरद पाचुनकर, सुभाष शर्मा, रेखा वर्मा, राजीव खण्डेलवाल, मनोज राजानी, अजीत भल्ला, भगवान सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, महंत राजेन्द्र गिरी, सुभाष यादव, जयसिंह चौबदार, रोशन रायकवार आदि बड़ी संख्या में भक्तजनों ने गुरू महाराज पाद पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महाराष्ट्र, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों से भक्तजन पहुंचे। आरती व प्रसादी वितरण के पश्चात मण्डली द्वारा गुरू महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी गई।

श्री दत्त पादुका मंदिर में दी गुरु दीक्षा
श्री दत्त पादुका मंदिर बांगर में भी कई कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा पर हुए। व्यवस्थापक दत्तप्रसाद कुलकर्णी ने बताया सुबह गुरु पादुका का 11 ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक कर आरती की गई। इसके बाद गुरुपूजन का कार्यक्रम के साथ नए साधकों को गुरु दीक्षा दी गई एवं पुराने शिष्यों द्वारा बड़े गुरु काका महाराज का पूजन किया गया। मठाधिपति श्री श्रीपादवधूत स्वामी द्वारा नए भक्तों को गुरु दीक्षा प्रदान की गई। सुबह से ही मंदिर पर दर्शनार्थियों की भीड़ लगने लगी। गुरूदीक्षा कार्यक्रम सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चला। अमितराव पवार ने बताया कि इस अवसर पर भंडारे के रूप में महाप्रसादी साबूदाने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण भी मंदिर परिसर से किया गया। शाम तक सैकड़ो भक्तों के दर्शन का सिलसिला लगातार जारी रहा। कई वर्षों बाद मंदिर पर गुरुदीक्षा देने का कार्य आरंभ हुआ। इसके पूर्व बड़े काका महाराज जो कि ब्रम्हचारी थे उनके द्वारा भक्तों को दीक्षा दी गई थी। इसके बाद छोटे काका महाराज ने क्रम को जारी रखते हुए कुछ लोगो को दीक्षा दी। अब यह परंपरा को जारी रखने का कार्य मंदिर के मठाधिपति श्री पादअवधूत स्वामी जी कर रहे हैं जो कि ब्रम्हचारी है। शाम को सैकड़ो भक्तों की उपस्थिति में महाआरती की गई।

Published on:
03 Jul 2023 11:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर