8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 बजे रात से लाइन में लगे महिला-पुरुष, जानिये क्यों सड़क पर लगी भयंकर भीड़

एक दो बोरी यूरिया के लिए रात 3 बजे से सड़क पर कतार बनाकर खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें यूरिया खाद नहीं मिल रहा है.

less than 1 minute read
Google source verification
3 बजे रात से लाइन में लगे महिला-पुरुष, जानिये क्यों सड़क पर लगी भयंकर भीड़

3 बजे रात से लाइन में लगे महिला-पुरुष, जानिये क्यों सड़क पर लगी भयंकर भीड़

देवास. प्रदेश में यूरिया की बढ़ती मांग और पूर्ति कम होने के कारण किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, किसान एक दो बोरी यूरिया के लिए रात 3 बजे से सड़क पर कतार बनाकर खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें यूरिया खाद नहीं मिल रहा है, पत्रिका ने जब सोमवार सुबह हालातों पर नजर डाली, तो हैरान कर देने वाले नजारे सामने आए।

सोमवार को शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित कृषि उपज मंडी में यूरिया के लिए किसानों की लाइन लगी थी, चूंकि कई जगह लाइन में महिलाओं का नंबर जल्दी आ जाता है, इस कारण यहां कई पुरुष किसानों की जगह महिलाएं भी आई, लेकिन उनकी लाइन भी छोटी नहीं रही, देखते ही देखतें यहां पर किसानों का भयंकर जमावड़ा लगा गया, लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिल रहा है।

आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किस प्रकार महिला पुरुष किसानों की लाइन दूर तक लगी हुई है, किसान चंद बोरी यूरिया के लिए भूखे-प्यासे लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। चूंकि इस समय सोयाबीन की फसल खेतों में लहलहा रही है, लेकिन उसे यूरिया की जरूरत होती है, यूरिया का छिड़काव करने से फसल को ग्रोथ मिलती है, इसलिए किसान इस समय यूरिया लेने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि महंगे दाम देने पर किसानों को प्रायवेट से भी यूरिया मिल रहा है।