2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनैश्चरी अमावस्या पर हजारों भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

भगवान सिद्धनाथ, पिंगलेश्वर, ऋण मुक्तेश्वर एवं भगवान गजानन्द के दर्शन पूजा अर्चना कर सुख, आरोग्य, वैभव की मनोकामना की

less than 1 minute read
Google source verification
शनैश्चरी अमावस्या पर हजारों भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

शनैश्चरी अमावस्या पर हजारों भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

नेमावर(देवास). भादव मास की कुशग्रही, पोला पिठोरा, एवं शनैश्चरी अमावस्या के पवित्र संयोग में हजारों नर्मदा भक्तो ने तडक़े पवित्र स्नान कर भगवान सिद्धनाथ, पिंगलेश्वर, ऋण मुक्तेश्वर एवं भगवान गजानन्द के दर्शन पूजा अर्चना कर सुख, आरोग्य, वैभव की मनोकामना की। वृषभ को श्रंृगारित कर पूजा-अर्चना की मंदिर परिसर में बैठे ब्राह्मणों को दान दक्षिणा दे आशीष लिया। नर्मदा के तट पर स्थित शनि मंदिर में अल सुबह से ही दर्शन पूजा का दौर आरम्भ हो गया था जो देर शाम तक चला। भक्तों ने शनि शांति के लिए भगवान शनिदेव को तेल, काली तिल, लौह वस्तु, कंबल, वस्त्र आदि का दान किया।
त्रिसंयोग में संस्था भगवन ने विधायक आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में अमावस्या पर्व पर दिया जाने वाले भोजन भण्डारा दिया गया। नर्मदा स्नान को आये सैकड़ों भक्तो ने इस भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। नर्मदा के बढ़े हुए जल स्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने घाटों पर गहरे पानी को देखते हुए सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की थी।
नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजपाल तोमर, सीएमओ बलीराम मंडलोई ने बरसात की संभावना को देखते हुए नगर की सभी समाजो की धर्मशालाएं, स्कूल भवन, एवं निजी आवासों को खुलवाकर उन स्थानों पर प्रकाश, पानी, अस्थाई शौचालय आदि की व्यवस्थाओ की व्यवस्था की थी।
देर रात्रि में मौसम के खुल जाने से सभी भक्तों को राहत मिली। शनिवार दोपहर को नर्मदा के बाद आभार यात्रा पर नेमावर आये उत्तम स्वामी महाराज का विधायक शर्मा ने सानिध्य में नगर परिषद अध्यक्ष अग्रवाल, उपाध्यक्ष तोमर, पार्षद साथियों, व नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बायपास मार्ग दाना बाबा चौराहे पर पुष्पमाला शॉल श्रीफल से स्वागत किया।

Story Loader