CG Elephant Attack: लीलर में एक व्यक्ति को पटककर मौत के घाट उतारने के बाद मखना हाथी भोयना के जंगल से निकलकर मथुराडीह, परसुली, कलारतराई, बंजारी, संबलपुर, परेवाडीह, कुरमातराई, दरगहन से होते हुए रींवागहन पहुंच गया है। रींवागहन, डोमा क्षेत्र में हाथी पहली बार पहुंचा है। (CG Elephant Attack) इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में भी दिनभर कौतुहल रहा। हाथी को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे। इधर सूचना मिलने पर डीएफओ, कुरुद एसडीएम, भखारा तहसीलदार समेत टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे।