19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Mahasamund / एक बार फिर दंतैल हाथी की जिले में दस्तक, दर्जनभर से अधिक गांवों में अलर्ट… मचा हड़कंप

एक बार फिर दंतैल हाथी की जिले में दस्तक, दर्जनभर से अधिक गांवों में अलर्ट… मचा हड़कंप

CG Elephant News: महासमुंद वन परिक्षेत्र में एक दंतैल का विचरण हो रहा है। ट्रैकिंग के दौरान पता चला है कि दंतैल कक्ष क्रमांक 125 के कसीबाहरा के नाला के आस-पास के जंगल में विचरण कर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 3 Jul 2025, 1:46 PM IST

हाथी (Photo Patrika)

हाथी (Photo Patrika)

Elephant News: महासमुंद वन परिक्षेत्र में एक दंतैल का विचरण हो रहा है। ट्रैकिंग के दौरान पता चला है कि दंतैल कक्ष क्रमांक 125 के कसीबाहरा के नाला के आस-पास के जंगल में विचरण कर रहा है। वन मंडल ने 9 गांवों में अलर्ट जारी किया है।

जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की गई है। इसके अलावा वन विभाग द्वारा मॉनिटरिंग भी की जा रही है। लोगों को हाथी से दूर रहने और अल सुबह जंगल की ओर नहीं जाने अपील की गई है। हाथी के महासमुंद आने से किसानों की भी चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़े: Elephant Attack: हाथी ने ली युवक की जान, यहां के 15 से अधिक गांवों में मंडरा रही मौत! रहें सावधान

9 गांवों के लिए अलर्ट

वन मंडल ने बताया कि छताल, सकुलबाय, नांदबारू, केसलडीह की ओर दंतैल बढ़ सकता है। वन विभाग ने ग्राम खिरसाली, बंदोरा के आस-पास के ग्रामीणों को अलर्ट जारी किया है। लगभग एक सप्ताह से हाथी का विचरण हो रहा है। यह जानकारी डेहराराम यादव और अनुज कुमार हाथी मित्र दल ने दी है। लगातार हाथी की मॉनिटरिंग की जा रही है। हालांकि, पिछले कुछ माह में हाथी से कोई जनहानि नहीं हुई है।