1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Tourism: धमतरी का मुरुमसिल्ली बांध बना पर्यटन का केन्द्र, खूबसूरती देख आप भी कहेंगे – वाह-वाह! … जानें इसके बार में

CG Tourism: मॉडमसिल्ली छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में स्थित है। इस बांध का निर्माण सिलियरी नदी पर किया गया है। यह एशिया का पहला सायफन सिस्टम बांध है। इसका निर्माण 1914 ई. में सुरु हुआ और 1923 ई. में पूर्ण हुआ था।

3 min read
Google source verification
CG Tourism

CG Tourism: मुरूमसिल्ली जलाशय महानदी संकुल (काम्पलेक्स) का यह सबसे पुराना महत्वपूर्ण जलाशय हैं। मुरूमसिल्ली जलाशय महानदी की सहायक नदी सिलियारी नदी पर धमतरी जिला मुख्यालय से 28 किमी. दक्षिण में मुरूमसिल्ली गांव के पास बनाया गया हैं।

CG Tourism

CG Tourism: इस जलाशय में अतिरिक्त जल निकास हेतु अपने आप चलने वाला विशेष एवं अद्वितीय स्पिलवे साइफन सिस्टम का निर्माण किया गया, जो कि उस समय की गहन अध्ययन एवं रूपांकन की सूझ-बूझ दर्शाता हैं। इस तरह का स्वचालित सायफन स्पिल-वे का निर्माण एशिया का प्रथम निर्माण था।

CG Tourism

CG Tourism: अतः आटोमेटिक स्पिल-वे सायफन का निर्माण एक विशिष्टता लिए हुआ है। जिसको सिविल इंजीनियरिंग की पुस्तक ’’ऑटोमेटिक स्पिलवे सायफन ऑफ मुरूमसिल्ली डैम डिजाईन इन टेक्सट बुक इन सिविल इंजीनियरिंग (इरीगेशन इंजीनियरिंग सायफन वियर्स एंड लॉक्स राईटर बाय सर्ज लेलीयाव्स्की) में अध्ययन हेतु उल्लेखित किया गया है।

CG Tourism

CG Tourism: इस तरह का यह स्पिल-वे भारत वर्ष में अद्वितीय है। सायफन स्पिल-वे का रूपांकन भी उस समय की गहन अध्ययन व सूझ-बूझ दर्शाता है। बांध के बन जाने के साथ विभिन्न सायफन चलाने की व्यवस्था की गई है।

CG Tourism

CG Tourism: सायफन स्वतः ही चलने लगते है। मुख्य सायफन के साथ-साथ बेवी सायफन लगे हुए है, जैसे-जैसे जल स्तर बांध में बढ़ता है, वृहदस्तर बेवी सायफन चलना प्रारंभ होते है। जल स्तर बढ़ने पर बेवी सायफन प्राइमिंग कर देते है व मुख्य सायफन चलने लगते है। सन् 1978-79 में महानदी परियोजना अंतर्गत रविशंकर जलाशय के निर्माण के बाद मुरूमसिल्ली जलाशय का पूरक जलाशय के रूप में प्रयोग किया जाने लगा।

CG Tourism

CG Tourism: धमतरी जिले में कुल 4 बांध है, जिसमें से एक माडमसिल्ली बांध भी है, जिसे अब बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव बांध के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजों द्धारा बनाए गए इस बांध में कई खासियत है, जिले का माडमसिल्ली बांध पूरे एशिया का एकमात्र साइफान सिस्टम बांध है। इसमें पानी ऊंचाई से नीचे की ओर गिरता है, जिसके कारण यह खूबसूरत और मनमोहक लगता है।

CG Tourism

CG Tourism: देश का ये एकलौता बांध है जो सायफन सिस्टम होने के साथ चालू हालत में है। तकरीबन 102 साल की उम्र बीत जाने के बाद भी इस बांध की मजबूती में कोई फर्क नहीं आया है। आज भी इसके सभी गेट चालू हालत में है। बारिश के मौसम मे बांध लबालब होते ही ऑटोमेटिक सायफन गेट से पानी निकलना शुरू हो जाता है। इस बांध में 34 सायफन सिस्टम हैं। इसके अंदर बेबी सायफन भी हैं।