बारिश और तेज गर्जना के चलते नगरी क्षेत्र के अनेक गांवों में बिजली बंद रही। रातभर ब्लैकआउट से ग्रामीण परेशान रहे। मौसन ठंडा होने से नींद आ गई, गर्मी जैसी स्थिति होने पर रतजगा करना पड़ता। क्षेत्र के नवागांव, गहनासियार, भीरागांव, मौहाबहारा, उमरगांव, सारंगपुरी, अंजनी, हर्रापारा, मल्हारी, पथर्रा, गैन्दाभर्री, पोडीडीही में बिजली बंद हो गई।