
जंगल में रहने वाले लोगों को हटाने के लिए नक्सलियों ने अपनाया ये तरीका
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नक्सलियों ने पेड़ काटकर विरोध जताया है। नक्सलियों ने 25 जून को उड़ीसा तथा पूर्वी छत्तीसगढ़ में बंद का आह्वान किया था।
इसके तहत रविवार की रात नगरी-बोराई मार्ग में पेड़ को काटकर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया। इसके अलावा पर्चा भी चस्पा किया गया, जिसमें सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र से वनवासियों को हटाने का विरोध किया गया।
सीतानदी और गोबरा दलम से जुड़े नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति का अहसास कराते हुए रविवार की रात धमतरी जिला मुख्यालय से करीब 90 किमी दूर नगरी-बोराई मार्ग स्थित आधा मांझी में पेड़ काटकर रास्ते को ब्लाक कर दिया, जिसके चलते आवागमन प्रभावित हुआ।
नक्सलियों ने यहां हाथ से लिखा पर्चा भी जगह-जगह चस्पा कर दिया। इससे फिर एक बार क्षेत्र में दहशत फैल गई। उधर, पुलिस को जब इसकी सूचना मिली, तो एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर संबंधित क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवान पहुंचे और उन्होंने रास्ता क्लियर किया। पुलिस के अनुसार इस क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
एसपी, रजनेश सिंह ने बताया नगरी-बोराई में माओवादियों ने एक पेड़ की डंगाल काटकर रास्ता को बंद कर दिया था, जिसे सीआरपीएफ के जवानों ने हटा दिया। सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
Published on:
26 Jun 2018 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
