12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नालछा के लिस्टेट गुंडे आर्य ने चलाई गोली, प्रशासन ने तोडा मकान

कांग्र्रेस नेता और विधायक पांचीलाल का समर्थक है, क्षेत्र मेंकई अवैध निर्माण है गुंडे के

2 min read
Google source verification

धार

image

Amit Mandloi

Apr 01, 2022

नालछा के लिस्टेट गुंडे आर्य ने चलाई गोली, प्रशासन ने तोडा मकान

नालछा के लिस्टेट गुंडे आर्य ने चलाई गोली, प्रशासन ने तोडा मकान

धार.
नालछा के कांग्रेस नेता और विधायक पांचीलाल मेडा के खास समर्थक अनिल आर्य ने गुरुवार रात गोलीकांड कर दिया। दूसरे दिन शुक्रवार को बसस्टैंड पर गुंडे आर्य के अवैध निर्माण को तोड दिया गया। बताया जाता है आर्य ने अपने रसूख और विधायक की नजदीकी के चलते कई स्थानों पर अवैध कब्जे किए हुएहै।

गुरुवार की रात को कमल जैन अपनी बेटी लवीना के साथ अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच रात 9.४० बजे सदर बाजार में नालछा थाने लिस्टेड गुंडा अनिल आर्य उन्हें मिला। आर्य ने रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद करना शुूरूकर दिया।

अनिल पिता बाबूलाल, जयदीप पिता अनिल व कुलदीप पिता अनिल ने लवीना को पीट दिया। बीच बचाव करते आए कमल जैन पर अनिल ने फायर कर दिया। जिससे उन्हें घायल अवस्था में नालछा,धार फिर इंदौर रैफर किया। टीआइ रोहित कछावा ने बताया कि फरारों की तलाश जारी है।

उधर बसस्टैंड के अवैध मकान को तोडा

प्रशासन ने घटना के दूसरे दिन गुरुवार को ताबडतोड कार्रवाई की। लिस्टेड गुंडे और कांग्रेसी नेता अनिल आर्य ने अपने रसूख के दम पर बसस्टैंड पर अवैध मकान बनाया। इस मकान में किराएदार रहते है। गुरुवार को मशीनों की मदद से मकान को धराशाही कर दियाहै। बताया जाता है नालछा में कई स्थानों पर अनिल ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखाहै। इसकी गुंडागर्दी और विधायक मेडा की नजदीकी के चलते लोग इसकी शिकायत करने से डरते है।


मेरा अनिल आर्य से कोई लेना-देना नहीं है। वह कांग्रेस पार्टी में पिछले एक साल से निष्क्रिय है। फोटो मेरे साथतो कोई भी ले सकता है। प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।
पांचीलाल मेडा, विधायक

नालछा के गुंडे कांग्रेस नेता को राहत

गुंडां लिस्ट में नालछा क्षेत्र का कांग्रेस नेता अनिल बाबूलाल आर्य भी शामिल है। ये विधायक पांचीलाल मेडा का खास समर्थक बताया जाता है। इसे भी नालछा थाने पर तीन माह तक सप्ताह में एक बार हाजरी लगाना पडेगी। यह राहत पुलिस का सिरदर्द बन गई।