22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हो गया ऐलान धार सहित अन्य निकायों में कब होंगे चुनाव

.जिले की 9 नगरीय निकायों में होना है चुनाव 23 जनवरी को आएंगे परिणाम

2 min read
Google source verification

धार

image

Amit Mandloi

Dec 28, 2022

हो गया ऐलान धार सहित अन्य निकायों में कब होंगे चुनाव

हो गया ऐलान धार सहित अन्य निकायों में कब होंगे चुनाव

पत्रिका इलेक्शन फीवर
धार. नगरीय निकाय चुनावों को लेकर लगातार लग रही अटकलों पर स्थानीय निर्वाचन द्वारा पूर्णविराम लगा दिया गया है। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वार धार सहित 5 जिलों में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। धार जिले की 9 नगरीय निकायों में चुनाव होना है। इनमें धारए मनावर और पीथमपुर नगर पालिका सहित कुक्षी, डही, सरदारपुर, राजगढ़, धरमपुरी व धामनोद नगर परिषद शामिल है।

इन नगरीय निकायों में कुल 2 लाख 90 हजार 654 मतदाता अपने क्षेत्र का पार्षद चुनने के लिए मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस बार नई व्यवस्था के तहत चुनाव होने जा रहे है। इसके तहत शहरी क्षेत्र से अपने.अपने वार्डों से चुनकर आने वाले पार्षदों में से ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन होगा। हालांकि यह चयन अध्यक्ष.उपाध्यक्ष के लिए लागू आरक्षण के आधार पर किया जाएगा। 20 जनवरी को मतदान की तारीख तय की गई है। जबकि तीन दिन बाद 23 जनवरी को मतगणना होगी।

इस तरह रहेगा कार्यक्रम

30 दिसंबर नाम निर्देशन की शुरूआत
6 जनवरी नाम निर्देशन पत्र की अंतिम तारीख।
7 जनवरी नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा।
9 जनवरी नाम वापसी व अंतिम सूची जारी।
20 जनवरी मतदान।
23 जनवरी मतगणना व परिणाम घोषणा।
इन निकायों में होंगे चुनाव
नगरीय निकाय वार्ड बूथ पुरुष महिला कुल मतदाता
धरमपुरी 15 23 7611 7672 15283
धामनोद 15 34 12754 12799 25554
कुक्षी 15 31 10967 11124 22095
राजगढ़ 15 24 7841 7929 15770
सरदारपुर 15 15 2670 2711 5381
डही 15 15 3226 3319 6545
धार 30 106 40740 40159 80902
मनावर 15 40 12780 13122 25906
पीथमपुर 31 114 52549 40659 93218
कुल 151 402 151138 139494 290654

कम समय प्रत्याशी चयन में दिक्कतें
इस बार पार्षद ही अध्यक्ष को चुनने वाले है। ऐसी स्थिति में हर वार्ड भाजपा-कांग्रेस से कई दावेदारी कर रहे है।नगर में 30 वार्ड है। हर वार्ड से दोनों पार्टियों के लिए 5 से 10 लोग दावेदारी कर रहे है। ऐसी स्थिति में दोनों पार्टियों को कम समय में चयन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडेगा। नगर में अध्यक्ष का चयन इस बार पार्षद करेंगे।

.निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जिले में 9 निकायों में चुनाव होंगे। आचार संहिता लागू हो चुकी है। 30 दिसंबर से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
नेहा शिवहरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी धार