धार

VIDEO होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा…

-पुलिस लाइन के मैदान में पुलिस मिलन समारोह का आयोजन-पुलिसकर्मी ने शहर में निकाली गेर, फिल्मी और भजनों पर किया डांस

2 min read
Mar 09, 2023
VIDEO होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा...

धार.

होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा...,बलम पिचकारी तुने मुझे मारी..., आज न छोड़ेगे खेलेगे हम होली..., रंग बरसे भीगे चुनरे वाली रंग बरसे...। डीजे पर यह गीते बजे तो पुलिस अधिकारी अपने आप को रोक न सकें और जमकर डांस करने लगे। यह नजारा देखने को मिले डीआरपी लाइन में।
धुलेंडी के दूसरे दिन यानि गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने होली पर्व सेलिब्रेट किया। मुख्यालय पर जिले के पुलिसकर्मी एकत्रित हुए। इसके बाद सभी एडिशलन एसपी देवेंद्र पाटीदार के घर पहुंचे और यहां से एसपी आदित्यप्रताप सिंह के निवास स्थान पर पुलिस की गेर की शुरुआत की गई। गेर में एसपी सिंह व कलेक्टर प्रियंक मिश्रा दोनों बुलेट पर सवार हुए। गेर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन पहुंची।

यहां पर फिल्मी और भजनों पर पुलिसकर्मी और उनके साथ अधिकारियों ने भी जमकर डांस किया। कलेक्टर, एसपी, एडिशनल एसपी सहित पुलिस के आला-अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और पर्व का जमकर आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि दो दिनों से होली, धुलेंडी सहित शब-ए-रात जैसे त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटियां कर रहे थे। गुरुवार को सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटियों से फ्री हुए तो एसपी ने सबी के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कोविड के चलते दो साल से नहीं हुआ था आयोजन

बताया जा रहा है कि कोविड के चलते विगत दो सालों से होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन के मैदान में होली जमकर खेली। आरआई अरविंद दांगी भी आयोजन की तैयारियों में पिछले सप्ताह से जुटे हुए थे। आयोजन में जिले के सभी थानों के प्रभारी, स्टाफ सहित एसडीओपी, डीएसपी सहित सीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हुए। डीआरपी लाइन के मैदान में मनोरंजन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां पर चेयर रेस, रस्सकस्सी जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

Published on:
09 Mar 2023 08:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर