5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वायरस का डर होगा खत्म, इस मंत्र को बोलते हुए घर के सामने करें ये टोटका

यह ज्योतिषीय उपाय कोरोना से कर सकता है आपकी रक्षा
2 min read
Google source verification

image

Shyam Kishor

Apr 04, 2020

कोरोना वायरस का डर होगा खत्म, इस मंत्र को बोलते हुए घर के सामने करें ये टोटका

कोरोना वायरस का डर होगा खत्म, इस मंत्र को बोलते हुए घर के सामने करें ये टोटका

वर्तमान समय में पूरी दुनिया में कोरोना नामक महामारी फैली हुई है, जिससे चारों हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। अगर आपको भी कोराना वायरस का डर सता रहा हो तो अपने घर के सामने ये तांत्रिक टोटका जरूर करें। तंत्र के अनुसार इस टोटके को करने से बड़े से बड़ा शत्रु का डर हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। इस उपाय को करने से उपायकर्ता और उसके आसपास एक रक्षाकवच बन जाता है, जो उसके सभी भय को खत्म कर देता है।

इस उपाय को करने के लिए आवश्यक सामग्री

सरसों का तेल, नौ मिट्टी के दीपक, देशी कपूर, 9 लौंग, राई दाने, एक चुटकी आजवाईन एवं लाल धागा (कलावा) आदि।

हनुमान जयंती 2020 : बदल जाएगी अशुभ ग्रहों की चाल, राशि अनुसार कर लें ये उपाय

कोरोना महामारी से बचने के लिए ऐसे करें ये उपाय

सभी 9 दीपकों में सरसों का तेल भरकर लाल धागे की बत्ती भी लगा दें, इसके बाद सभी दीपकों में थोड़ा-थोड़ा देशी कपूर डाले। सभी दीपकों में एक-एक लौंग भी डाल दें। चार-चार राई के दानें भी सभी दीपकों में छोड़ दें।

इस मंत्र के उच्चारण के साथ दीपक जलावें

अब इस मंत्र- “ऊँ हुं हुं हुं हनुमते नमः” का उच्चारण करते हुए एक-एक करके सभी नौ दीपकों को जलावें।

इन दीपकों में से सबसे पहले दो दीपक अपने घर के मुख्य दरवाजे पर रख दें। एक दीपक तुलसी में, एक रसोईघर में, एक घर के बीचों-बीच एवं बचे हुए 4 दीपकों को अपने घर की छत के चारों कोनों पर रख दें। ऐसा करने से, प्राण घातक कोरोना नामक महामारी से एवं शत्रुओं से रक्षा होगी।

रविवार उगते सूर्य को जल में यह चीज मिलाकर दें अर्घ्य, फिर देखें चमत्कार

उपरोक्त विधि से उपाय करने के बाद एक लोटे में थोड़ा सा गंगाजल डालकर उसमें शुद्धजल मिलाकर महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करते हुए सबसे पहले घर के आंगन में एवं फिर पूरे घर में उक्त जल का छिड़काव करें। ऐसा करने से बीमारी फैलाने वाले सुक्ष्म से सुक्ष्म कीटाणु भी घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

***********