7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणेश जयंती- 8 फरवरी, इस पूजा से प्रसन्न हो हर मनोकामना पूरी करते हैं बप्पा

गणेश जयंती- 8 फरवरी, इस पूजा से प्रसन्न हो हर मनोकामना पूरी करते हैं बप्पा
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Feb 07, 2019

ganesh jayanti

गणेश जयंती- 8 फरवरी, इस पूजा से प्रसन्न हो हर मनोकामना पूरी करते हैं बप्पा

हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती व विनायक चतुर्थी मनाई जाती हैं इस दिन देवों में प्रथम पूजनीय श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा उपासना करने सभी दु:खों का नाश हो जाता है । इस दिन विशेष षोडशोपचार पूजन करने से गणेश जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं । इस दिन पूजन करने के साथ कुछ छोटे छोटे उपाय कर लिए जाये तो एकदंत लंबोदर आसानी से प्रसन्न हो कृपा करते हैं ।

1- गणेश जयंती विनायक चतुर्थी के दिन श्रीगणेश जी का शुद्ध जल से अभिषेक करें, एवं गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ भी करने के बाद मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर गणेश भक्तों में बांट दें ।

2- यंत्र शास्त्र के अनुसार, गणेश यंत्र बहुत ही चमत्कारी यंत्र है । विनायक चतुर्थी के दिन अपने घर में इसकी स्थापना करें । इस यंत्र की स्थापना व पूजन से बहुत लाभ होता है और घर में रहने से किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती ।


3- विनायक चतुर्थी के दिन जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर अपनी परेशानियों का निदान करने के लिए प्रार्थना करें । इससे आपके जीवन की परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो सकती हैं ।


4- विनायक चतुर्थी के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं । थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें । ये उपाय करने से धन संबंधी सभी समस्या का निदान हो जोयेगा ।

5- श्री विनायक चतुर्थी पर पीले रंग की गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित कर श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान इस मंत्र- श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं । इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं ।

6- गणेश जयंती को दूर्वा के गणेश जी बनाकर घर में पूजा करें । मोदक, गुड़, फल, मावा-मिष्ठान आदि अर्पण करें । ऐसा करने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं ।


7- विनायक चतुर्थी के दिन व्रत रखें, शाम को घर में गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें । एवं भगवान श्रीगणेश जी को तिल से बने लड्डुओं का भोग लगाएं ।