23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh Puja: बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा में करें इस मंत्र का जाप, ग्रह दोष से मिल सकती है राहत

Ganesh Puja: बुधवार के दिन सिद्धि विनायक गणेश भगवान की विधिपूर्वक पूजा करने से जातक के कष्ट दूर होते हैं। साथ ही गणेश जी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Sachin Kumar

•

Updated: 4 Feb 2025, 5:45 PM IST

Ganesh Puja

बुधवार गणेश पूजा

Ganesh Puja: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और शुभ फल प्रदान करने वाला देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में बुधवार का दिन गणपति बप्पा की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित होता है। इस दिन विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा करने और विशेष मंत्रों का जाप करने से ग्रह दोष शांत हो सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह, दोष है, तो बुधवार को गणपति पूजन और मंत्र जाप से राहत मिल सकती है।

गणेश जी की पूजा का महत्व

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। क्योंकि वे बुद्धि, विद्या और व्यापार के देवता हैं। खासकर वे लोग जो शिक्षा, व्यापार या नौकरी में सफलता चाहते हैं, उन्हें इस दिन गणेश जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा, बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे बुद्धि, संवाद कला और तर्क शक्ति में वृद्धि होती है।

गणेश जी की पूजा विधि

स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजन स्थल को साफ करें। गणेश जी की मूर्ति या चित्र को पीले वस्त्र पर स्थापित करें। हल्दी, कुमकुम, दूर्वा, मोदक, फूल और दीपक अर्पित करें। गणेश मंत्र का जाप करें और भगवान गणेश से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें। अंत में आरती करें और प्रसाद को सभी में बांटें।

ग्रह दोष निवारण के लिए मंत्र

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करने पर जातक को ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह मंत्र शुभ कार्यों की सफलता के लिए विशेष लाभकारी होता है। यह मंत्र व्यापार और करियर में उन्नति के लिए उपयोगी है।

बुधवार को करें ये उपाय

बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनें, क्योंकि यह रंग बुध ग्रह को प्रभावित करता है। गणेश जी को दूर्वा (घास) चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। गौ सेवा और हरे मूंग का दान करें।

बुधवार को गणेश जी की पूजा और मंत्र जाप से ग्रह दोषों से मुक्ति मिल सकती है। विशेष रूप से यदि बुध ग्रह कमजोर हो या किसी तरह की रुकावटें जीवन में आ रही हों, तो यह पूजा बेहद प्रभावी होती है। गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करें और विशेष मंत्रों का जाप करें।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।