
25 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है और नवरात्रि में ही सबसे बड़े ग्रह गुरु का राशि परिवर्तन भी होगा। गुरु ग्रह 30 मार्च ( सोमवार ) से मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 30 जून को वक्री होकर धनु राशि में संचरण करेंगे। गुरु का राशि परिवर्तन कई राशियों के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। आइये जानते हैं कि गुरु का राशि परिवर्तन करने से आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि: गुरु के राशि परिवर्तन करने से इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी। अविवाहित जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के रूके हुए काम बनेंगे और हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। स्वास्थ को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में तनाव रह सकता है।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रूके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा के वक्त सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। नई बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि: नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में कलह हो सकता है।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
तुला राशि: गुरु का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों पर मिलाजुला असर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और व्यवसाय करने वालों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार में विवाद होने की संभावना है। सतर्क रहें।
धनु राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। अविवाहित लोगों को पार्टनर मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि: करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों का लेन-देन ना ही करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि: आर्थिक क्षेत्र में सुधार आने की संभावना है। जमीन जायदाद में निवेश करने से लाभ होगा। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें।
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत होगी। ऑफिस में काम बढ़ने से तनाव बढ़ सकता है।
Published on:
03 Mar 2020 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
