7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या हैं आपकी राशि, इस होली सबसे पहला रंग अपनी राशि के इस रंग को ही लगायें, बन जायेंगे सुख-समृद्धि के योग

इस होली सबसे पहला रंग अपनी राशि के इस रंग को ही लगायें, बन जायेंगे सुख-समृद्धि के योग
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Mar 16, 2019

holi horoscope

क्या हैं आपकी राशि, इस होली सबसे पहला रंग अपनी राशि के इस रंग को ही लगायें, बन जायेंगे सुख-समृद्धि के योग

अगर आप रंग होली खेलते हो तो ध्यान रखे इस होली पर सबसे पहले अपनी राशि के इस रंग को लगाये और उसके बाद ही कोई दूसरा रंग लगवाये, ज्योतिष के अनुसार इसे एक तरह का उपाय बताया गया है, ऐसा करने से जीवन में खुशियों के रंग आजीवन बने रहेंगे. और हमेशा के लिए आपकी जिन्दगी रंगीन हो जायेगी । जाने आपकी राशि कौन सी है और आपको सबसे पहले इस होली पर कौन सा रंग लगाना चाहिए ।

1- मेष राशि- मेष राशि के लोगों को होली पर गुलाबी या पीले रंग से होली खेलनी चाहिए, ऐसा करने से इस राशि के लोगों का ऊर्जा-उत्साह का प्रवाह होगा और इनके सुख-समृद्धि के योग बनेंगे ।

2- वृषभ राशि- हरा, श्वेत मिश्रित रंग, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं | लाल, पीला, नारंगी, श्वेत ,गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें ।

3- मिथुन राशि- हरा, श्वेत, मिश्रित रंग, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं | लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें ।

4- कर्क राशि- लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग अनुकूल हैं। नीले, स्लेटी, हरे और काले रंग के प्रयोग से बचें ।

5- सिंह राशि- लाल, पीला, हरा , नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग अनुकूल हैं । नीले, स्लेटी और काले रंग के प्रयोग से बचें ।

6- कन्या राशि हरा, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं, लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें ।

7- तुला राशि- हरा, श्वेत, मिश्रित रंग, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं, लाल, पीला, नारंगी, गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें ।

8- वृश्चिक : लाल, पीला, नारंगी, श्वेत , गुलाबी रंग अनुकूल हैं । नीले, स्लेटी और काले रंग के प्रयोग से बचें, मंगल बहुत मजबूत हो तो गहरे लाल रंग से परहेज करें ।

9- धनु राशि- लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग अनुकूल हैं । नीले, स्लेटी, हरे और काले रंग के प्रयोग से बचें ।

10- मकर राशि- हरा, श्वेत, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं, लाल, पीला, नारंगी, गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें ।

11- कुम्भ राशि- हरा, श्वेत, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं, लाल, पीला, नारंगी, गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें ।

12- मीन राशि- लाल, भूरा, पीला, नारंगी,श्वेत, गुलाबी रंग अनुकूल हैं । नीले, हरे, स्लेटी और काले रंग के प्रयोग से बचें ।