
Vastu Morning Tips: हिंदू धर्म में जहां कुछ चीज़ों को बहुत शुभ तो कुछ को अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन शुभ चीजां की पूजा और इनसे जुड़े उपाय करने से जीवन में खुशहाली आने के साथ ही चारों तरफ से सौभाग्य की प्राप्ति होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ही प्रभावी उपाय के बारे में बताएंगे, जिसके संबंध में मान्यता है कि इसे हररोज़ करने से व्यक्ति को हर काम में कामयाबी मिलने लगती है। यहां हम बात कर रहे हैं,हिंदुओं में पूज्य गाय माता की।
हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में माना जाता है। ऐसे में गाय से जुड़ी हर चीज जैसे दूध, गोमूत्र, गोबर को हिंदुओं में अत्यधिक पवित्र माना गया है। ऐसे में वास्तु की जानकार रचना तिवारी के अनुसार हर सुबह गाय से जुड़े कुछ उपाय हमें जीवन में सुख-समृद्धि दिलाते हैं।
उपाय जो दिलाते हैं सफलता
वास्तु की जानकार रचना तिवारी के अनुसार माना जाता है कि हर सुबह स्नान करने के बाद गाय की पूजा जरूर करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। पुराणों के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है।
: इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि गाय की पूजा करने वालों को जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के घर में हमेशा प्रसन्न रहती हैं और खूब धन-संपत्ति देती हैं।
: वही बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से कोई भी संकट आपके ऊपर नहीं मंडराएगा। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह भी मजबूत होता है।
: गाय की पीठ के उभरे हुए हिस्से को सहलाने से रोगों से बचाव होता है। यह स्थान सूर्य-केतु नाड़ी मानी गई है जो सेहत को मजबूत करती है।
: कुंडली में यदि ग्रह कमजोर हों और अशुभ फल दे रहे हों, तो ऐसे में जातक को काली गाय की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रह का दुष्प्रभाव दूर होने के साथ ही दुश्मनों पर भी जीत की प्राप्ति होती है।
Published on:
10 Nov 2022 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
