साल 2019 में 12 दिन तक चलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज से ठीक 15 दिन बाद यानी की जुलाई माह की 4 तारीख दिन गुरुवार, आषाड़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वतीया तिथि को अपने भक्तों को अपनी बहन देवी सुभद्रा एवं अपने बड़े भाई श्री बलराम जी के साथ इस रथ पर बैठकर दर्शन देंगे। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान के और उनके रथ के दर्शन मात्र से मनुष्य की सभी मन्नत पूरी होने के साथ जन्मजन्मांतरों के पापों का नाश भी हो जाता है। जानें किस रथ पर सवार होंगे भगवान श्री जगन्नाथ।