इधर, राहु के मुंह में अमृत की बूंद जा चुकी थी, लेकिन जब तक अमृत की बूंद राहु के गले से नीचे उतरती। पंक्ति बदलने और नियम तोड़ने से नाराज भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र की मदद से राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया। इससे राहु के शरीर के दो टुकड़े हो गए। राहु के सिर के हिस्से को राहु और धड़ को केतु कहा जाने लगा।