ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया जब किसी लड़के या लड़की की कुंडली में पहले, चौथे, सातवें, आठवे या बारहवे भाव में मंगल ग्रह हो तो ऐसे लोग मांगलिक कहलाते है, और उनकी कुंडली में मंगल दोष पाया जाता है । अगर किसी मांगलिक का विवाह मांगलिक कुंडली वाले से हो जाये तो उतनी परेशानी नहीं होती लेकिन अगर विपरीत से हो जाये तो दोनों के वैवाहिक जीवन में असंतोष, संतान उत्पन्न में परेशानी, महत्वाकांक्षाओं का बढ़ना, तलाक होने तक की नौबत आ जाती है । कभी कभी तो जिन्दगी भर के लिए दोनों को अलग हो जाना पड़ता है । इसलिए अधिकतर विवाह मंगल दोष को कुछ उपायों से दूर करके ही फिर विवाह किया जाता है ।