1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये राशि वालें रहें सावधान, अगले 50 घंटों बाद शनि बदलने वालें हैं अपनी चाल

Margi shani effects: अगले 5 महीने आपकी राशि पर शनि का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 16, 2019

margi shani chal

18 सितंबर 2019 को शनि मार्गी होने जा रहे हैं। शनि फिलहार धनु राशि में वक्री चाल चल रहे हैं और अगले दो दिनों बाद धनु राशि में ही मार्गी होंगे। शनि का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा वहीं कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलेगा। लेकिन जिन जातकों पर शनि की ढ़ैय्या या साढ़ेसाती चल रही है उन जातकों पर शनि की चाल का व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।

IMAGE CREDIT: net

इसके अलावा शेयर मार्केट में तेजी आएगी और इसके साथ खाद्य तेल, तिल, चावल, चने की कीमत बढ़ेगी। 24 जनवरी 2020 शनि के मकर में प्रवेश से पहले तक यानी अगले 5 महीने आपकी राशि पर शनि का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शनि की चाल का सभी राशियों पर प्रभाव...

पढ़े ये खबर- सितंबर में बदलने वाली है इन 7 राशियों की किस्मत, ये 4 ग्रह बदलने जा रहे अपनी राशि

शनि की मार्गी यानी सीधी चाल से इस राशि के जातकों को शुभ नहीं है। इस दौरान आपको कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में आपको हर कदम पर सफलता मिलेगी। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

शनि का मार्गी होना इस राशि के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। परंतु आपको इस दौरान अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपसी विवाद को टालने का प्रयास करें। नया काम शुरु कर सकते हैं सफलता मिलेगी।

शनि का मार्गी होना इस राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक सुख में कमी आएगी, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अटके हुए कार्यों को पूरा होने में समय लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शनि की मार्गी होना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। अपने कार्यक्षेत्र को लेकर बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी हो जाएगी। कानूनी व सरकारी मामलों में जोखिम ना लें। इस समय आय में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है और कार्यक्षेत्र को लेकर बनाई गई योजना समय से पूरी होगी।

शनि की सीधी चाल आपके लिए बहुत ही नुकसानदेय हो सकती है। इस दौरान आप कोई भी गलत काम करने से बचें, वरना आपको उल्टा पड़ सकता है। इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर धूमने जा सकते हैं।

शनि की सीधी चाल का आप पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ेगा। यह समय जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। इस दौरान आपको अपने परिवार का पूरा ध्यान रखना होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गती आएगी और विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

शनि का मार्गी होना आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। मानो आपके अच्छे दिन शुरु हो गए। इस समय आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों के शुभ समाचार प्राप्त होंगे, उनसे लाभ भी होगा। नौकरी पेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

शनि के मार्गी होने से हमारे कार्यक्षेत्र में बहुत बदलाव होंगे। जिसके अनुसार आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपको प्रॉप्रटी के मामलों में लाभ मिलेगा। लेकिन मेहनत का पूरा परिणाम देखने को मिलेगा।

धनु राशि वालों की साढ़ेसाती चल रही है। यह समय आपको बहुत सतर्क रहने का समय है, इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बाहर का खाने से बचें। भाई-बहनों का प्यार मिलेगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। बिजनस में वृद्धि होगी और आर्थिक संपन्नता भी आएगी।

आपके लिए शनि की सीधी चाल आपके लिए शुभ रहेगी। वहीं विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भाग्य के चलते साझेदारी में अधिक लाभ होने से सफलता हासिल होगी। कुछ नया सीखने की इच्छा है तो सीख सकते हैं।

शनि की चाल आपके लिए बहुत लाभप्रद है। इस समयावधि में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। अतः यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि तो होगी ही साथ ही प्रेम संबंधों में भी फायदा होगा।

शनि की बदली चाल से आपको मिलाजुला फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में यह समय परिश्रम करने का है। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय घर में मांगलिक कार्य होंगे।

Story Loader