
नवमी तिथि : 18 अक्टूबर 2018 की रात का यह छोटा सा उपाय.. दीपावली से पहले ही बना देगा मालामाल
भगवती माँ दुर्गा के नवरात्रे कल नवमी तिथि 18 अक्टूबर को खत्म होने जायेंगे, अगर माता रानी की कृपा चाहते हैं तो नवमी की रात्र को 10 बजे से लेकर 1 बजे रात के बीच इन तांत्रिक उपायों में से किसी भी एक टोटके को बिना किसी को बताएं कर लें.. माँ दुर्गा की ऐसी कृपा होंगी की आगामी दीपवली पर्व तक टोटके को करने वाला बहुत बड़ा धनवान बन सकता हैं ।
माँ दुर्गा अपने भक्तों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहती हैं । भक्त नवरात्रों के नौ दिनों में माँ दुर्गा की उपासना विशेष विधि विधान से तो करते ही पर नवमी तिथि को किये गये ये उपाय कभी खाली नहीं जाते । नवरात्रों का आखरी दिन को नवमी पूजा के रूप में मनाया जाता हैं । इन उपायों को करने से व्यक्ति की सभी तरह की समस्या और परेशानी दूर हो जाती है । इन उपायों को करने वाला रातोंरात भी मालामाल हो सकते हैं ।
1- नवमी तिथ के दिन रात्रि में 10 बजे से ठीक पहले गंगाजल मिले जल से स्नान करके घर के पूजा स्थल की थोड़ी सी जगह को गाय के गोबर से लीप लें, अब उसी जगह पर गाय के घी का दो मुंह वाला एक दीपक जलायें । दीपक के सामने एक कपूरी पान के पत्ते पर 5 लौंग, देशी कपूर, 5 इलायची और गुग्गल के साथ कुछ मीठा रखकर माता रानी को इसकी धूनी दें । ऐसा करने से कुछ ही दिनों में ज्यादा धन की आवक शुरू हो जायेंगी ।
2- अगर किसी को अपना बनाना चाहते हो तो नवमी तिथि की रात्रि को सुगंधित चंदन और केसर पाउडर को मिलाकर एक कपूरी पान के पत्ते पर रख दें । एक गाय के घी का दीपक अवश्य जलायें । अब पान पर रखी सामग्रियों को गाय के कंडे पर रखकर जलाकर उसका धुप मां दुर्गा को दिखाएं, साथ ही चंडी स्त्रोत का पाठ करें । सुबह उठकर उस राख के पाउडर का तिलक माथे और गले पर लगाएं । ऐसा रोज करने पर जिसे चाहे उससे अपना काम निकलवा सकते हो ।
3- नवमी तिथि की रात को दुर्गा जी के मंदिर में धन-वैभव की कामना से जाकर कपूरी पान के पत्ते पर केसर, चंदन का इत्र व गाय का घी को मिलाकर छोटा सा स्वास्तिक बनाएं, अब इस पर कलावा बांधकर एक सुपारी रख दें, धन संबंधित सभी परेशानिया खत्म हो जायेगी ।
Published on:
17 Oct 2018 12:11 pm
