5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Year Good Luck Traditions: यहां गुडलक के लिए न्यू ईयर शाम खाते हैं ये चीजें, अपनाएं फॉरेनर्स जैसा बीतेगा साल

New Year 2023 Goodluck: नया साल सबका अच्छा बीते, इसकी चाहत तो सबकी होती है। दुनिया भर के देशों में इसको लेकर अलग अलग परंपराएं हैं। आइये संपन्न देशों में गुडलक बनाने के लिए अपनाई जाने वाली परंपराओं ( New Year Good Luck Traditions) को हम बताएं जिसे आप भी अपनाएं तो आपका भी अच्छा बीतेगा साल यानी ये न्यू ईयर गुडलक फूड (New Year Good Luck Food) आपका साल अच्छा बना देंगे । इन देशों में न्यू ईयर गुडलक फूड (New Year Good Luck Food) को शाम को खाया जाता है।

3 min read
Google source verification

image

Shailendra Tiwari

Jan 01, 2023

good_luck_food.jpg

न्यू ईयर गुडलक फूड

Good Luck For New Year: आपका साल 2022 जैसा भी बीता हो, आप चाहेंगे कि अगला साल 2023 आपके लिए शानदार हो, तो इस दिन की शुरुआत शाम को खाने की ऐसी चीजों के साथ करें जो गुडलक (Good Luck For New Year) ला सकती हैं। इन चीजों के लिए विशेष प्रयास की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और खाने से मन मिजाज तो अच्छा रहेगा और न्यू ईयर गुडलक (New Year 2023 Goodluck) का टोटका आपके काम आ गया तो सोने पर सुहागा तो आइये जानते हैं न्यू ईयर पर गुडलक लाने वाली ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में।


केकः बर्थडे हो या कोई और पार्टी आजकल बिना केक के अधूरी है, आजकल यह हमारी परंपरा का हिस्सा बन गया है, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि यूनानी लोग इस केक का इस्तेमाल गुडलक के लिए भी करते हैं। यूनानी लोग न्यू ईयर की शाम को बादाम की टॉपिंग वाले केक को सिक्के या किसी छोटे गहने के साथ बेक (New Year Good Luck Traditions) करते हैं, उनका मानना है कि जो भी शख्स इस केक की स्लाइस सिक्के से खाता है, उसका गुडलक साल भर उसके साथ (New Year 2023 Goodluck) रहता है।


नूडल्सः चीन और जापान के लोग न्यू ईयर के पहले दिन नूडल्स जरूर खाते हैं, परंपरा ( New Year Traditions) के मुताबिक लोगों को नूडल्स तोड़े बिना निगलना पड़ता है। परंपरा के मुताबिक इंसान को न्यू ईयर गुडलक चाहिए तो उसे ये नूडल्स मुंह में रखने के बाद बिना तोड़े खाना पड़ता है। इसे कई जगहों पर नूडल्स की लंबाई को लंबी उम्र से भी जोड़कर देखा जाता है।


दालः इटली में आधी रात को सॉस के साथ दाल खाने की परंपरा है। मान्यता है कि न्यू ईयर के दिन इसे खाने से पूरे वर्ष भर समृद्धि बनी रहेगी। वहीं अमेरिका में लोग गुडलक के लिए न्यू ईयर (Good Luck For New Year) की शाम लोभिया खाते हैं।


फलः स्पेन और मैक्सिकों में साल को शुभ बनाने के लिए न्यू ईयर की मध्यरात्रि फल खाने का रिवाज है। यहां के लोग 12 महीनों को अच्छा बनाने के लिए 12 अंगूर के दाने खाते हैं। ग्रीस में अनार के बीज को उत्पादकता, जीवन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन शाम को लोग अनार के कुछ दाने जरूर खाते हैं। इसी तरह फिलीपिंस के लोग पूरे साल गुडलक के लिए तरबूज जैसा गोल फल खाते हैं।


हरी सब्जीः हरी सब्जी भी गुडलक बना सकती है, आपने सोचा नहीं होगा। लेकिन डेनमार्क के लोग ऩ्यू ईयर की शाम दालचीनी और शुगर के साथ केल का सेवन करते हैं। अमेरिका में भी कई लोग न्यू ईयर की शाम केल पकाकर खाते हैं। यहां ऐसी मान्यता है कि इस दिन आप जितनी हरी चीजें खाएंगे, उससे उतना ही भाग्य का साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Career Rashifal 2023: रूठी किस्मत मान जाएगी या करना होगा इंतजार, पढ़ें करियर राशिफल


मछलीः भारत के कई प्रांतों में मछली खाना वैसे भी जीवन का हिस्सा है, यह संपन्नता का प्रतीक मानी जाती है। बताते हैं कि मछलियां आगे की ओर तैरती हैं, इसकी चमकीली त्वचा चांदी का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए यह लकी फूड माना जाता है, जर्मनी में लोग गुडलक के लिए मछली की त्वचा वॉलेट में रखते हैं, जापान के लोग लंबी उम्र और समृद्धि के लिए मछली का सेवन करते हैं। कुछ जगहों पर एक वर्ष के अंत और दूसरे की शुरुआत के प्रतीक के रूप में पूरी मछली परोसी जाती है।


अनाजः भारत में हर धार्मिक कार्यक्रम में चावल का इस्तेमाल होता है, इसे नकारात्मकता दूर करने में सक्षम माना जाता है। न्यू ईयर की शाम स्वीडेन और फिनलैंड में चावल की पुडिंग को लकी डेजर्ट के रूप में खाया जाता है। वहीं कुछ लैटिन देशों में चावल और फलीदार चीजों का सेवन किया जाता है।