
Vastu Tips For New Year 2025
Vastu Tips For New Year 2025: नए साल की शुरुआत में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। लोग इसे सेलिब्रेट करने के लिए उत्साहित हैं। क्योंकि नया साल हर व्यक्ति के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आता है। इस दौरान लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट भी करते हैं। लेकिन घर में कुछ ऐसी नकारात्मक चीजें भी होती हैं, जो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशुभ होती हैं। इनका हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव रहता है। 2025 से पहले इनको हमें तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। आइए जानते हैं उन नकारात्मक चीजों के बारे में।
नए साल के शुभ अवसर पर हमको घर की सफाई के दौरान टूटे-फूटे बर्तन, फर्नीचर, शीशे या अन्य वस्तुएं घर निकाल देनी चाहिए। क्योंकि इनका हमारे जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही घर के लिए अशुभ मानी जाती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो कपड़े और जूते आप लंबे समय से नहीं पहन रहे हैं। उन्हें दान कर दें या घर से हटा दें। ये बेकार वस्तुएं गरीबी का प्रतीक मानी जाती हैं। इसके साथ ही फटे कपड़े और फटे जूते-चप्पल घर में रखने से आय के स्रोत बंद हो जाते हैं और खर्चा बढ़ जाता है।
अक्सर लोग अपने घर की वालकनी पर गमलों में पौधे उगाते हैं। लेकिन वह किसी कारणवश सूख जाते हैं या मुरझा जाते हैं, तो लोग उनको बदलते नहीं हैं। जबकि उनकी जगह पर हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए। क्योंकि मुरझाए या सूखे हुए पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं। इसलिए इनको घर से तुरंत निकाल देना चाहिए।
घड़ी समय का प्रतीक मानी जाती है। बंद घड़ी घर में रखन से खराब समय की चाल शुरू हो जाती है, जो किसी कार्य में रुकावट का प्रतीक मानी जाती है। इसे तुरंत घर से बाहर निकालें या ठीक करवाएं।
पुराने कागज, किताबें और कबाड़ न केवल जगह घेरते हैं, बल्कि ऊर्जा का प्रवाह भी रोकते हैं। इसके साथ ही घर में लगी खराब पेंटिंग या टूटी तस्वीरें या अन्य बेकार इलेक्ट्रोनिक सामान, जैसे पुराना टीवी, रेडियों, बीसीआर आदि, जो काम नहीं कर रहे हैं उनको घर में नहीं रखनी चाहिए। यह घर में अशांति और उदासी पैदा करती हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Published on:
21 Dec 2024 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
