scriptधर्म और संस्कारों से ही होती है उन्नति | Patrika News
धर्म-कर्म

धर्म और संस्कारों से ही होती है उन्नति

 ब्यावर युवा लेडीज विंग की ओर से छोटे बच्चों को धार्मिक ज्ञान प्रदान करने के लिए गणिवर्य मनीषप्रभ सागर और मुनि मतीषप्रभ सागर के सान्निध्य में ज्ञान वाटिका का शुभारंभ किया गया। इसमें वात्सल्यपुरम आश्रम, जयनगर के बच्चों को धार्मिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। गणिवर्य मनीषप्रभ सागर ने कहा कि धर्म और संस्कारों के बिना […]

बैंगलोरMay 16, 2025 / 07:51 pm

Bandana Kumari

 ब्यावर युवा लेडीज विंग की ओर से छोटे बच्चों को धार्मिक ज्ञान प्रदान करने के लिए गणिवर्य मनीषप्रभ सागर और मुनि मतीषप्रभ सागर के सान्निध्य में ज्ञान वाटिका का शुभारंभ किया गया। इसमें वात्सल्यपुरम आश्रम, जयनगर के बच्चों को धार्मिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
गणिवर्य मनीषप्रभ सागर ने कहा कि धर्म और संस्कारों के बिना मनुष्य की उन्नति सम्भव नहीं है। जीवन में उन्नति के लिए दोनों का होना जरूरी है। साथ ही बच्चों को धर्म प्रधान जीवनयापन की प्रेरणा दी। युवा अध्यक्ष ललित डाकलिया ने शिक्षिकाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रति सप्ताह अनिता गांग, चंद्रकला डाकलिया, मधु कोठारी, मोनिका बोहरा, प्रीति बोहरा, सरिता डाकलिया, शीतल चौरड़िया, शीतल बाफना, श्वेता बोहरा धार्मिक कक्षाएं लेंगी और प्रति छह माह में बच्चों की परीक्षा ली जाएगी।मुनि मनितप्रभ सागर रचित ज्ञान वाटिका कोर्स और कर्नाटक जैन स्वाध्याय संघ का धार्मिक पाठशाला कोर्स पढ़ाया जाएगा। ज्ञान वाटिका के राष्ट्रीय चेयरमैन विजयराज डोसी ने कहा कि ज्ञान वाटिका की पूरे देश में नब्बे शाखाएं हैं। कर्नाटक जैन स्वाध्याय संघ के अध्यक्ष दिनेश खींचा, ब्यावर संघ के अध्यक्ष पदमचंद बोहरा, कोषाध्यक्ष दिनेश लोढ़ा, उपाध्यक्ष विकास खटोड़, महामंत्री कुलदीप छाजेड़, सहमंत्री नरेश बोहरा, कंचन छाजेड, सीमा बोहरा ने शुभकामनाएं प्रदान की। आश्रम की संचालिका शिखा जैन ने आश्रम संचालन के पिछले पंद्रह वर्षों के अनुभवों के बारे में बताया।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / धर्म और संस्कारों से ही होती है उन्नति

ट्रेंडिंग वीडियो