9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में 36 से 40 महीने में बन जाएगा राम मंदिर, नहीं होगा लोहे का प्रयोग

-श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, कम से कम एक हजार वर्ष होगी मंदिर की उम्र -Ayodhya raam mandir me nahin hoga lohe ka prayog
2 min read
Google source verification

image

Pushpesh Sharma

Aug 19, 2020

Ram temple

Ram temple

नई दिल्ली. अयोध्या में भगवान राम का मंदिर 36 से 40 महीने में बनकर तैयार हो सकता है। मंदिर निर्माण में एक ग्राम भी लोहे का प्रयोग नहीं होगा। यह कहना है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का। मंदिर की आयु कम से कम एक हजार वर्ष होगी। उन्होंने बताया कि लार्सन एंड टूब्रो कंपनी, आइआइटी के इंजीनियरों की तकनीकी सहायता भी निर्माण कार्य में ली जा रही है। मंदिर स्थल से मिले अवशेषों के श्रद्धालु दर्शन कर सकें, ऐसी व्यवस्था भी की जा रही है।

राम मंदिर के भूमि पूजन से क्यों मायूस हैं कश्मीरी पंडित

दस हजार तांबे की पत्तियां लगेंगी
चंपत राय ने बुधवार को विहिप मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि ‘मंदिर निर्माण में पत्थरों का उपयोग होगा। पत्थरों की आयु के हिसाब से ही मंदिर की एक हजार वर्ष आयु का आकलन किया गया है। निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो ने योग्यतम लोगों को अपने साथ जोड़ा है। मिट्टी की गुणवत्ता आंकने के लिए कंपनी ने आइआइटी चेन्नई की सलाह ली है। 60 मीटर गहराई तक की मिट्टी की जांच हुई। भूकंप आएगा तो यहां की जमीन की मिट्टी उन तरंगों को कितना झेल पाएगी, इन सब की जांच हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में एक ग्राम भी लोहे का प्रयोग नहीं होगा। राम मंदिर का एरिया करीब तीन एकड़ का होगा। मंदिर निर्माण में 10,000 तांबे की पत्तियां व रॉड भी चाहिए। इसके लिए दानियों को आगे आने की जरूरत है।

इकबाल अंसारी की दो टूक-अयोध्या में बाबर के नाम से नहीं हो कोई निर्माण

हर वर्ष दो करोड़ लोग कर सकेंगे दर्शन
चंपत राय ने कहा कि, सरकारी आंकड़ों के अनुसार हर साल दो करोड़ लोग अयोध्या दर्शन के लिए आते हैं। राम मंदिर बन जाने के बाद यह आंकड़ा काफी बढ़ जाएगा। इसलिए सरकार बस, रेल, हवाई जहाज आदि सुविधाओं के बारे में सोच रही है। हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हवाई पट्टी भी बनेगी।