
पैसों की सारी चिंता हो जायेगी खत्म, रविवार अमावस्या पर करना न भूले ये उपाय
इस रविवार 23 फरवरी को फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि है और रविवार का दिन सृष्टि के प्राणदाता भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना का विशेष दिन भी होता है। अगर रविवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ जाए तो बहुत ही शुभ व मंगलकारी मानी जाती है। अगर किसी के जीवन में पैसों की समस्या चल रही हो तो इस दिन ये छोटे मगर बहुत ही असरदार उपाय जरूर करें। उपायकर्ता की सभी चिंता दूर हो जाएगी।
1- दुर्भाग्य दूर करने के लिए- रविवार के दिन सुबह या सूर्यास्त के बाद, पानी भरे एक घड़े में राई के पत्ते डालकर इस जल को अभिमंत्रित करके जिस भी किसी व्यक्ति को स्नान कराया जाएगा उसकी दरिद्रता व रोग पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।
2- बुरी नजर उतारने के लिए रविवार की शाम को राई के सात दाने, नमक की सात छोटी-छोटी डली, सात साबुत लाल मिर्च को लेकर नजर से पीड़ित बच्चे या बड़े के सिर के उपर से सात बार उतारकर जलती आग में दाल दें। ध्यान रहे ये क्रिया करते समय कोई भी टोके नहीं। इस क्रिया में सारे कार्य बाएं (उल्टे) हाथ से ही करना हैं, आग के लिए लकड़ी आम की होनी चाहिए।
3- चिड़चिढ़ापन दूर करने के लिए- यदि किसी व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिढ़ा हो रहा है, तथा बात बात पर गुस्सा कर रहा है, तो उसके ऊपर से राई और लाल मिर्ची उतार कर आग में जला दें, तथा जो पीड़ित है उसे जलती हुई राई मिर्ची देखते रहने के लिए कहें।
4- भुत-प्रेत बाधा से मुक्ति के लिए- अगर किसी व्यक्ति पर भूत, प्रेत आदि है तो रविवार या अमावश्या के दिन सरसों के कुछ दाने उसके ऊपर से उतार कर जला दें, सभी नकारात्मक शक्तियों का असर खत्म हो जाएगा।
5- व्यापार में वृद्धि के लिए- रविवार के दिन सुबह सुबह तीन अलग-अलग छोटे बर्तनों में काली तिल, साबुत धनिया तथा साबुत नमक मिलाकर अपने व्यापार स्थल पर रख दें। इससे व्यापार में वृद्धि होने लगेगी और ग्राहक भी बढ़ने लगेंगे।
**********************
Published on:
22 Feb 2020 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
