6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस उपाय को करने से साक्षात् प्रकट हो जाते है साई नाथ भगवान, पूरी कर देते है हर मनोकामना

तुरंत चमत्कार करते हैं साईं बाबा, गुरुवार के दिन पीले कागज पर कर लें यह उपाय
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Jan 16, 2019

sai baba

इस उपाय को करने से साक्षात् प्रकट हो जाते है साई नाथ भगवान, पूरी कर देते है हर मनोकामना

अगर साई बाबा की कृपा पाना हैं, उनके दर्शन करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन किसी भी साई मंदिर में जाकर या फिर अपने घर में साईं बाबा की फोटों के सामने बैठक एक पीले कागज पर लाल रंग के पेन से साई के आशीर्वाद रूपी इन ग्यारह वचनों को शांत चित होकर बाबा का ध्यान करते हुये लिख लें । लिखने के बाद उस कागज को कुछ देर के लिए साई बाबा के चरणों में रख दें, और प्रार्थना करें की बाबा आपकी सभी मनोकामना पूरी करने के साथ दर्शन भी दें । अब उस पीले कागज को अपने साथ घर ले आयें एवं उसे अपने पूजा स्थल, शयन कक्ष या फिर अपने कार्य स्थल पर लगा दें । ये उपाय इतना शक्तिशाली है कि तुरंत ही चमत्कार दिखाई देने लगते हैं ।

साई बाबा के इन वचनों को पीले कागज पर लाल स्याही से ही लिखना हैं और लिखते समय मौन शांत रहते हुए बाबा का ध्यान करते रहना हैं-

।। जो शिरडी में आएगा, आपद दूर भगाएगा ।।
।। चढ़े समाधि की सीढ़ी पर, पैर तले दुख की पीढ़ी पर ।।
।। त्याग शरीर चला जाऊंगा, भक्त हेतु दौड़ा आऊंगा ।।
।। मन में रखना दृढ़ विश्वास, करे समाधि पूरी आस ।।
।। मेरी शरण आ खाली जाए, हो तो कोई मुझे बताए ।।
।। जैसा भाव रहा जिस जन का, वैसा रूप हुआ मेरे मन का ।।
।। भार तुम्हारा मुझ पर होगा, वचन न मेरा झूठा होगा ।।
।। आ सहायता लो भरपूर, जो मांगा वो नहीं है दूर ।।
।। मुझमें लीन वचन मन काया , उसका ऋण न कभी चुकाया ।।
।। धन्य धन्य व भक्त अनन्य , मेरी शरण तज जिसे न अन्य ।।

इस उपाय को करते समय पूर्ण श्रद्धा और विश्वास का ध्यान रखें । जब तक पीले कागज पर पूरा लिखना न हो जाये तब तक अपने स्थान से उठना नहीं । इसके बाद आप देखेंगे की साई नाथ कैसे आपकी हर मनोकामना को पूरी कर देते हैं ।