19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Shani dev puja: शनिवार के दिन करें इस पेड़ की पूजा, शनिदेव करेंगे हर मनोकामना पूरी

Shani dev puja: शनिवार के दिन करें इस पेड़ की पूजा, शनिदेव करेंगे हर मनोकामना पूरी

Shani dev puja: शनिवार के दिन पीपल की पूजा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sachin Kumar

•

Updated: 6 Dec 2024, 4:05 PM IST

Shani dev puja

Shani dev puja

Shani dev puja: हिदूं धर्म में पेड़-पौधे के प्रति काफी गहरी धार्मिक आस्था है। मान्यता है कि पेड़-पौधों में भी देवी-देवताओं का निवास होता है। जिसमें पीपल के पेड़ की भी विशेष स्थान माना गया है। इसे पवित्र और देवताओं का निवास माना जाता है। विशेष रूप से शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना अत्यधिक शुभ और फलदायी माना गया है। जानिए पीपल की पूजा का महत्व।

पीपल की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। क्योंकि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ अन्य देवता भी वास करते हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन इस पवित्र पेड़ की पूजा करने से शनि ग्रह के दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य की वृद्धि करती है।

पूजा करने की विधि

शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनकर पीपल के पेड़ के पास जाएं। पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं। इसके बाद पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा करें। सूत को पीपल के पेड़ से बांधते समय ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

आध्यात्मिक लाभ

हिंदू धर्म में आध्यात्मिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से विशेष महत्वपूर्ण माना गया है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने वाले जातक के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही आपके शुभ कार्यों को गति मिलती है। यह पूजा व्यक्ति को मानसिक शांति और आत्मिक संतोष देती है।

यह भी पढ़ें- रावण को किसने दिया अमरता का वरदान, नाभि में कहां से आया अमृत

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।