शरद ऋतु में पड़ने वाली पूर्णिमा का इंतजार हर किसी को होता है क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ दिखता है। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा से अमृत की बारिश होती है। ये अमृत आपको धन, स्वास्थ्य और प्रेम से नवाजता है। इस दिन का पूरा लाभ पाने के लिए कई तरह की कोशिश की जाती है।
शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर भगवान कृष्ण को अर्पित करने के बाद चंद्रमा की रोशनी में रखने की प्रथा है। इस प्रसाद को अमृत के समान माना जाता है। अगर आप भी इस दिन का लाभ उठाना चाहते हैं तो कुछ उपाय करने होंगे। आइये जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन क्या करने होंगे…