29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहीं आपके शरीर में इस जगह काला तिल तो नहीं, जानें किस्मत कनेक्शन

जानें क्या कहते हैं आपके शरीर के अंगों के तिल

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

May 02, 2020

कहीं आपके शरीर में इस जगह काला तिल तो नहीं, जानें किस्मत कनेक्शन

कहीं आपके शरीर में इस जगह काला तिल तो नहीं, जानें किस्मत कनेक्शन

ज्योतिष के अनुसार अगर किसी स्त्री या पुरुष के शरीर के विभिन्न अंगों पर लगे काले तिल उनके व्यक्ति के साथ उनके भाग्य का राज भी खोलते हैं। क्या आपके शरीर के इन अंगों पर काला तिल है तो जानें आपके बारे में क्या राज खोलता है यह काला तिल।

बुद्ध पूर्णिमा 2020 : इस दिन मनाई जाएगी भगवान बुद्ध की जयंती

स्त्रियों के शरीर पर तिल का रहस्य

- जिस महिला के गाल पर तिल होता है, उसे अच्छा पति मिलता है।

- महिला के बाईं तरफ मस्तक पर तिल हो तो वह किसी राजा की रानी बनती है।

- आंख पर तिल हो तो पति की बहुत अधिक प्रिय होती है।
* गाल पर बाँईं तरफ तिल हो तो ऐशो-आराम का सुख मिलता है।

- कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है।

- छाती पर तिल हो तो पुत्र की प्राप्ति होती है।

- जांघ पर तिल हो तो नौकर-चाकर का सुख मिलता है।

- पांव पर तिल हो तो विदेश यात्रा का योग रहता है।

- मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है।

- नाक पर तिल हो तो वह महिला रूपवान होती है, पर घमंडी होती है।

पुरुषों के शरीर पर काले तिल का रहस्य

- जिस पुरुष के सिर (मस्तक) पर तिल होता है, वह हर जगह इज्जत पाता है।

- आँख पर तिल होता है तो वह नायक पद पाता है।
- मुख पर तिल होता है तो उसे बहुत दौलत मिलती है।
- गाल पर तिल हो तो उसे स्त्री का सुख मिलता है।
- ऊपर के होंठ पर तिल हो तो धन पाता है तथा चारों तरफ इज्जत मिलती है।
- नीचे के होंठ पर तिल हो तो वह व्यक्ति कंजूस होता है।
- कान पर तिल हो तो वह खूब पैसे वाला होता है।
- गर्दन पर तिल हो तो उस व्यक्ति की लंबी उम्र होती है तथा उसे आराम मिलता है।
- छाती की दाहिनी तरफ तिल हो तो अच्छी स्त्री मिलती है।
- दाहिने कंधे पर तिल हो तो वह व्यक्ति कलाकार होता है। क्षेत्र कोई-सा भी हो सकता।
- हाथ के पंजे पर तिल हो तो वह व्यक्ति दिलदार व दयालु रहता है।
- पांव पर तिल हो तो उस व्यक्ति के विदेश यात्रा का योग बनता है

************