
हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का बहुत प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक न हो तो उसके जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। उसे हर कदम पर किसी न किसी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु सबसे पापी ग्रह है, राहु को छाया ग्रह भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु की महादशा शनि ग्रह की अपेक्षा बहुत अधिक हानिकारक होती है। कहा जाता है कि इसकी वजह से मनुष्य की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।
ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि हर व्यक्ति के जीवन में एक बार राहु की महादशा और अंतर्दशा जरूर पड़ती है। आपकी कुंडली राहु की स्थिति खराब है या नहीं, आप इन संकेतों के माध्यम से जान सकते हैं।
कुंडली में राहु खराब होने के संकेत
अगर कुंडली में राहु की महादशा चलती है तो वह व्यक्ति मदिरा यानी शराब का सेवन अधिक मात्रा में करने लगता है।
राहु की महादशा की वजह से व्यक्ति किसी पराई स्त्री के चक्कर में आ जाता है।
राहु के बुरे प्रभाव के कारण धर्म-कर्म में मन नहीं लगता है। यही नहीं, उस व्यक्ति का धर्म से विश्वास उठ जाता है।
राहु की महादशा की वजह से अक्सर लोग झूठ बोलने लगते हैं और अपने लोगों को धोखा देने लगते हैं।
राहु की महादशा की वजह से ही वाहन दुर्घटना, पुलिस केस या फिर पत्नी से झगड़ा होने लगता है।
राहु की महादशा की वजह से आर्थिक नुकसान होता है। जिस कारण मानसिक तनाव बढ़ जाता है।
अगर इस तरह के संकेत आपको भी मिल रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए या राहु को शांत करने के लिए किसी विद्वान पंडित से जरूर मिलें और उनके बताए गए उपायों पर अमल करें। ऐसा करने से से राहु की महादशा धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा और आपके जीवन में फिर से सुख-शांति का आगमन होगा।
Updated on:
04 Nov 2019 02:30 pm
Published on:
04 Nov 2019 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
