30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मदर्स डे वास्तु के अनुसार दें अपनी मां को गिफ्ट, रिश्ते में आएगी मिठास

इस मदर्स डे वास्तु के अनुसार दें अपनी मां को गिफ्ट, रिश्ते में आएगी मिठास

3 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

May 12, 2018

mothers day

मां भगवान का दूसरा रूप है। मां की हर बात में अपने बच्चे के लिए समर्पण और प्यार होता है। क्या आपने सोचा है कि इस मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मां को क्‍या गिफ्ट देने वाले हैं। एक ऐसा गिफ्ट जिससे मां के जीवन पर उस तोहफे का शुभ असर पड़े। या कहे ऐसा गिफ्ट जिससे उस मां को सम्मान और खुशी दोनों मिले। अगर आपने अभी तक कुछ नहीं सोचा है, तो कोई बात नहीं इस आखिरी पल पर हम आपकी मदद करेंगे और आपको ये बताएंगे की वास्तुशास्त्र के अनुसार आपकी मां को देने के लिए आप क्‍या गिफ्ट खरीदें। हालांकि मां को खुश करने के लिए उसे किसी तोहफे की जरूरत नहीं होती है, अपने बच्चों की एक झलक और प्यार से मां शब्द की आहट से ही मां बहुत खुश हो जाती हैं, इसके बाद भी अगर आपको अपनी मां के लिए कुछ तोहफा देना है तो वास्तु के अनुसार गिफ्ट दें, ऐसी कुछ खास चीजों को भेंट करें जिन्हे गिफ्ट के तौर पर देना बेहद शुभ माना जाता है। क्यूं ना हम इस मदर्स डे अपनी मां को वास्तु से जुड़े उपहार दें जिससे उनके लिए वे शुभ साबित हो। तो आइए आपको बताते हैं की वास्तु के अनुसार मां को क्या गिफ्ट दें।

फूल : फूलों को सौंदर्य एवं प्रेम का प्रतीक माना जाता हैं। यह फूल सामान्यत: खुशियों से संबंधित माना जाता है। वास्तु के अनुसार फूलों को भेंट करने से काफी सकारात्मकता आती है। चूंकी फूल हमेशा खुशबु फैलाते हैं, और मां अपनी ममता की खुशबू से पूरे घर को सुगंधित करती है। इसलिए आप मदर्स डे पर मां को फूल गिफ्ट करें या फूलों से बना कोई गुसदस्ता भी आप दे सकते हैं। इससे मां के सौभाग्य में वृद्धि होती है। तथा मन भी प्रसन्न चित रहता है।

कपड़े : वास्तु के अनुसार उपहार में कपड़ें देना या पाना भी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से उपहार देने वाले और पाने वाले दोनों का दुर्भाग्य खत्म होता है और सौभाग्य बढ़ता है। मां को उनकी जरुरत और पसंद की चीजों का उपहार खरीद कर या बना कर दे सकते हैं। मां को कपड़े गिफ्ट करें ये उनके लिए मंगलकारी साबित होगा। परिधान देने से शुभकारी होता है। वस्त्र ही दीजिए आपको बस इतना सोचना है कि उनके लिए आपको परिधान में ट्रैडिशनल खरिदना है या वेस्टर्न।

फोटो फ्रेम : जिहां फोटो फ्रेम भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। वास्तु के अनुसार तस्वीरों का अपना अलग महत्व है। आप मदर्स डे के लिए अपनी मां के बचपन से अभी तक की तस्विरों को इकट्ठा कर उन्हें फोटो फ्रेम करवा कर भेंट कर सकते हैं। पुरानी तस्वीरों को देखकर एक अपार खुशी प्राप्त होती है। और आप अपनी तस्वीर के साथ मां की तस्वीर भी फ्रेम करवा सकते हैं।

चांदी की कोई वस्तु : उपहार में चांजी की अंगुठी या चेन देना शुभ माना जाता है। आप अपनी मां को चांदी की अंदुठी दे सकते हैं। वास्तु में चांदी को उपहार में देना काफी शुभकारी माना जाता है। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि चांदी की कोई वस्तु उपहार स्वरुप मिले तो इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती है।