
Utpanna Ekadashi
Utpanna Ekadashi:उत्पन्ना एकादशी हिंदू धर्म में एक पवित्र व्रत के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि विष्णु भगवान को तुलसी प्रिय है। इस लिए इस शुभ अवसर पर तुलसी की पूजा करने का विधान है। लेकिन क्या आपको पता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल चढ़ाना क्यों महत्वपूर्ण है? यहां जानिए एकाक्षी नारियल का महत्व।
धार्मिक मान्यता है कि नारियल में त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) तीनों देव वास करते हैं। इसलिए यह देवताओं को प्रिय है। यही कारण है कि उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है। इसे अर्पित करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। नारियल अर्पित करने से न केवल आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि आती है। नारियल को शुभ फल का प्रतीक भी माना जाता है।
धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक उत्पन्ना एकादशी व्रत करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। यह व्रत पारिवारिक सुख, धन, और सौभाग्य प्रदान करता है। इस दिन नारियल अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
Updated on:
23 Nov 2024 01:05 pm
Published on:
23 Nov 2024 01:05 pm
