script‘वास्तु शास्त्र’ घर में कभी न रखें ये चीजें, नहीं तो हो सकती है बड़ी हानि | vastu shastra tips for a prosperous home and best placement | Patrika News
धर्म-कर्म

‘वास्तु शास्त्र’ घर में कभी न रखें ये चीजें, नहीं तो हो सकती है बड़ी हानि

ये वस्तुएं आपके घर में ला सकती है कंगाली…

भोपालJul 31, 2020 / 12:04 pm

दीपेश तिवारी

vastu shastra tips for a prosperous home and best placement

vastu shastra tips for a prosperous home and best placement

संस्कृत में कहा गया है कि… गृहस्थस्य क्रियास्सर्वा न सिद्धयन्ति गृहं विना। वास्तु शास्त्र घर, प्रासाद, भवन या मन्दिर निर्माण करने का प्राचीन भारतीय विज्ञान है जिसे आधुनिक समय के विज्ञान आर्किटेक्चर का प्राचीन स्वरुप माना जा सकता है। जीवन में जिन वस्तुओं का हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होता है उन वस्तुओं को किस प्रकार से रखा जाए वह भी वास्तु है वस्तु शब्द से वास्तु का निर्माण हुआ है।

वास्तु शास्त्र की जानकार रचना मिश्रा के अनुसार, घर से परेशानियां खत्म नहीं हो रहीं है, पैसा टिक नहीं रहा है या फिर कोई ना कोई घर का सदस्य बीमार रहता है तो इसके लिए आपके घर का वास्तुदोष काफी हद तक जिम्मेदार हो सकता है। घर का खराब वास्तु आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है।

उनके अनुसार वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मौजूद हरेक चीज, हरेक वास्तु और उसके स्थान परिवार की खुशियों और समृद्धि का कारण होती हैं। पर कई बार यही चीजें परिवार में हानि और विपत्तियों का कारण बनती है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए की घर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं? घर में किन चीजों को रखना शुभ होता है और किन चीजों को रखने से परेशानियां आती हैं।

रचना जी कहती हैं कि भले ही ये वस्तुएं निर्जीव हैं लेकिन इनमें भी ऊर्जा होती है। कुछ में सकारात्मक तो कुछ में नकारात्मक। ऐसे में इस बात का हमें पता होना चाहिए की कौन शुभ है और कौन अशुभ?

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर आज हम आपको ऐसी ही कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हे घर में रखना शुभ नहीं होता। इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

vastu shastra tips for a prosperous home and best placement

ये चीजें : घर में नहीं रखनी चाहिए…

: न रखें खराब और खंडित वस्तुएं :
घर में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन, चटका हुआ शीशा, खराब इलेक्ट्रॉनिक, खंडित तस्वीर, फर्नीचर, घड़ी, दीपक, झाड़ू, कप, कटोरी आदि कुछ भी नहीं रखना चाहिए। माना जाता है, खराब और खंडित चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिसे मानसिक समस्याएं हो सकती है। माना जाता है, इन चीजों को घर में रखने से वास्तु दोष होता है जिससे घर में लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है।

: न रखें ये तस्वीरें :
घर में कभी भी महाभारत युद्ध का चित्र, नटराज की मूर्ति, ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव या जहाज, फव्वारा, जंगली जानवर के चित्र, किसी की समाधि या दर्गा, कब्र और कांटेदार पौधों के चित्र नहीं लगाने चाहिए। ये तस्वीरें घर में नकारात्मकता को बढ़ाती हैं जिससे घर में शुभ नहीं होता।

इन तस्वीरों को घर में रखने से कलेश, विवाद, झगड़े, आदि होते रहते हैं। ये तस्वीरें परिवारजनों की मानसिकता पर बुरा असर डालती है जिसके कारण रिश्तों में भी खटास आने लगती है।

इसलिए कभी भी ऐसी पेंटिंग्स या तस्वीर घर के अंदर नहीं लगानी चाहिए। भले ही यह एक चित्र हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ये सभी घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

: ऐसे कपडे न रखें :
अक्सर लोग पुराने व् फटे कपड़ों की पोटली बनाकर घर के किसी कोने या अलमारी के ऊपर रख देते हैं। जबकि कुछ उनके अलमारी के एक हिस्से में ऐसे ही रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, की अलमारी में मौजूद ये पुराने न इस्तेमाल होने वाले कपडे घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करता है। अगर घर में ऐसे कपडे हैं तो उन्हें दान कर देना चाहिए या किसी ऐसे व्यक्ति को दे देना चाहिए जिन्हे उनकी जरूरत है।

: ना रखें कबाड़ :
अक्सर घरों में कोई सामान टूट जाने पर उसे इकट्ठा करने लगते हैं। जो परिवार के लिए अच्छा नहीं होता। घर में कबाड़ इकठ्ठा करने के लिए अलग से कबाड़खाना होना चाहिए। और हमेशा कोशिश करनी चाहिए की कबाड़ ज्यादा इकठ्ठा न हो। पुराने और टूटे हुए जूते चप्पलों को घर में नहीं रखें उन्हें फेंक दें। यह परिवार की प्रगति में बाधा उत्पन्न करते हैं।

: छत पर गंदगी :
वास्तु के अनुसार, घर की छत पर पड़ी गंदगी आर्थिक समस्यायों का कारण बनती है। ऐसा होने पर परिवार की बरकत पर असर पड़ता है। इसलिए घर की छत पर कभी भी कबाड़ या फालतू सामान इकठ्ठा नहीं करना चाहिए। इससे सदस्यों के मन-मस्तिष्क पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए ध्यान रखें और पूरी साफ़-सफाई रखें।

: ऐसे पर्स या तिजोरी :
घर में कभी भी फटा हुआ पर्स या टूटी हुई तिजोरी नहीं होनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे बचने के लिए पर्व व तिजोरी में धार्मिक और पवित्र वस्तुएं रखें। पर्स में पांच इलायची रखें। पर्स में चाबियां या कोई अपवित्र वस्तुएं ना रखें। पर्स में भगवान के चित्र रख सकते हैं।

: ऐसी अलमारी :
किताबे या छोटा-मोटा सामान रखने वाली अलमारियों को बंद करने या दरवाजा नहीं है या उसमे कांच नहीं लगा है तो वह खुली मानी जाएगी। अगर घर में कोई ऐसी अलमारी है तो उसमे तुरंत दरवाजा लगवा लें या उसे हटा दें। माना जाता है, घर में ऐसी अलमारी होने पर घर में हर कार्यों में रुकावटे आती हैं और धन पानी की तरह बहने लगता है। इसलिए घर में टूटी या खुली अलमारी न रखें।

: देवी-देवताओं के ऐसे चित्र :
घर में या मंदिर में देवी-देवताओं की टूटी हुई, फटी हुई या चटकी हुई तस्वीरें या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इससे आर्थिक हानि होती है। इसलिए अगर घर में कोई ऐसी तस्वीर है तो उन्हें पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। घर में कभी भी किसी भगवान की विकराल रूप की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। जैसे शिव जी का काल भैरव और नटराज रूप घर में नहीं रखना चाहिए।

: ऐसे पत्थर और नग :
कई लोग घर में अनावश्यक पत्थर, नग, अंगूठी, ताबिज आदि को घर में कहीं पर भी रख देते हैं। क्यूंकि उन्हें पता ही होता की कौन सा पत्थर फायदा पहुंचाता है और कौन सा नुक्सान। इसलिए इस तरह के किसी भी सामान को घर से बाहर निकाल दें। क्यूंकि एक छोटा सा पत्थर भी आपके सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकता है। इसलिए ध्यान रखें और बिना काम की चीजों को घर में नहीं रखें।

: ऐसी सजावटी वस्तुएं या कलाकृतियां :
घर को आकर्षक दिखाने के लिए लोग नकली व् कांटेदार पौधे लगा लेते हैं। लेकिन घर में कभी भी ऐसे पौधे नहीं रखने चाहिए। इससे परिवार के संबंधो में कड़वाहट आती है। कुछ लोग घर सजाने के लिए घर में पड़ी पुरानी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जो ठीक नहीं है क्यूंकि इसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है या घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / ‘वास्तु शास्त्र’ घर में कभी न रखें ये चीजें, नहीं तो हो सकती है बड़ी हानि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो