5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस जिले के स्टेशन पर ट्रिप से पहले फूड प्लाजा का उठाइए लुत्फ, मॉर्डन वेटिंग रूम में बिताएं समय

Amrit Bharat Station Scheme: धौलपुर के 118 साल पुराने रेलवे स्टेशन का अब अमृत भारत स्टेशन योजना में कायाकल्प होने जा रहा है। धौलपुर स्टेशन पर आने वाले दिनों में रेल यात्रियो के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 27 Jul 2023, 1:24 PM IST

train.jpg

Amrit Bharat Station Scheme: धौलपुर के 118 साल पुराने रेलवे स्टेशन का अब अमृत भारत स्टेशन योजना में कायाकल्प होने जा रहा है। धौलपुर स्टेशन पर आने वाले दिनों में रेल यात्रियो के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। धौलपुर स्टेशन इस सेक्शन शानदार स्टेशन होगा। स्टेशन पर पचास करोड़ से अधिक की लागत से निर्माण होने जा रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को आगरा रेल मंडल के डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना को लेकर होने वाले कार्यों की जानकारी ली। जिसके बाद स्टेशन पर साफ-सफाई का जायजा लिया।

वहीं स्टेशन के सकुलेटिंग एरिया में सड़क पर गड्ढे होने पर स्टेशन अधीक्षक से नाराजगी जताते हुए इन्हें दुरस्त कराने के निर्देश दिए। रेलवे भूमि पर अतिक्रमण किए लोगों को नोटिस देकर खाली कराने के भी निर्देश दिए। जिससे निर्माण कार्य के समय कोई बाधा ना बनें। इसके बाद डीआरएम ने नैरोगेज लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां पर बनने वाले प्लेटफार्म की जानकारी ली। रेलवे इंजीनियर ने बताया कि कार्य जल्द शुरु होने जा रहा है। इस मौके पर मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति यूनिट कमलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, हृषिकेश मौर्या, भुवनेश सिंह, योगेश मित्तल, मण्डल संरक्षा अधिकारी रघुनाथ, प्रवीण कुमार, विपिन कुमार, सियाराम मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot ने बताई तारीख, जानें कितनी तारीख से मिलेंगे Free Smartphone


आरपीएफ पोस्ट दूसरे स्थान पर होगी शिफ्ट
स्टेशन परिसर में रेल ट्रेक के निर्माण कार्य में बाधा बन रहा आरपीएफ पोस्ट को दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिससे यहां पर बिछने वाले ट्रेक को निर्माण कार्य आसानी से हो सके। इसके लिए विभागीय स्तर से रुप रेखा शुरू हो गई हैं। रेल विभाग के अधिकारियों ने काम में तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। आरपीएफ पोस्ट के रिजर्वेशन कार्यालय के आसपास जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot ने दी मंजूरी, महिलाओं और युवाओं के लिए आई Good News

रेलवे स्टेशन पर 5 से 7 ट्रेक बनेंगे
स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम तेज प्रकाश ने प्लेटफार्म व ट्रेक को लेकर जानकारी ली। जिसमें इंजीनियरों से पूछा कि यहां पर कितने ट्रेक की जगह है तो उन्होंने बताया कि यहां पर पांच से सात लाइनों को बिछाने की तैयारियां चल रही हैं। जिससे और अधिक ट्रेनों का ठहराव व मालगाड़ी का आना जाना हो सकें। वर्तमान में अभी यहां पर 24 ट्रेनों का ठहराव हैं। लेकिन आने वाले समय में और ट्रेनो की संख्या और बढ़ेगी।

विस्तारीकरण में शामिल हैं ये कार्य
स्टेशन तक सडक़ निर्माण के साथ पार्किंग के प्रबंध कराए जाएंगे।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से परिसर की निगरानी की जाएगी।
कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के साथ नई ट्रेनों को भी संचालित करने की है योजना।
प्लेटफार्म नंबर 1 पर फूड प्लाजा बनाया जाएगा। जहां यात्रियों को भोजन के साथ नाश्ता भी मिलेगा।
आधुनिक वेटिंग रूम, शौचालय, चेंजिंग रूम की सुविधा भी होगी।
ऐतिहासिक स्मारकों की कला स्टेशन परिसर में दिखेगी।