1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिव इन रिलेशन में रह रही बांग्लादेशी महिला पकड़ी

बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने कस्बे में तुलसीवन रोड से एक बांग्लादेशी महिला को दस्तयाब किया है। बताया जा रहा है कि महिला एक युवक के साथ उसके घर पर परिवार के साथ रह रही थी। जिसने उसके साथ निकाह करने की बात कही है। महिला बांग्लादेश से आई है जो सोशल मीडिया पर हुई युवक के साथ मित्रता के बाद बांग्लादेश से चोरी छिपे कोलकाता के रास्ते भारत आई थी।

2 min read
Google source verification
लिव इन रिलेशन में रह रही बांग्लादेशी महिला पकड़ी Bangladeshi woman living in live-in relationship caught

एक वर्ष से रह रही थी युवक और उसके परिवार के साथ

पुलिस ने उच्च अधिकारियों के साथ एजेंसियों को दी सूचना

dholpur, बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने कस्बे में तुलसीवन रोड से एक बांग्लादेशी महिला को दस्तयाब किया है। बताया जा रहा है कि महिला एक युवक के साथ उसके घर पर परिवार के साथ रह रही थी। जिसने उसके साथ निकाह करने की बात कही है। महिला बांग्लादेश से आई है जो सोशल मीडिया पर हुई युवक के साथ मित्रता के बाद बांग्लादेश से चोरी छिपे कोलकाता के रास्ते भारत आई थी। इसके बाद वह मुंबई, फिर इंदौर और यहां से सिरसागंज यूपी पहुंची। यहां से वह धौलपुर आई। फिलहाल मामले को लेकर कोतवाली बांग्लादेशी महिला से पूछताछ कर रही है। उधर, स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों और आईबी को भी सूचना दी है।

जानकारी के अनुसार महिला जन्नत खानम पुत्री महबूब आलम बांग्लादेश के चांदपुर के बाबू घाट निवासी है। जो शहर में तुलसीवन रोड पर ज्ञानदीप स्कूल के पास रहने वाले कबीर पुत्र अनीश खान के साथ रह रही थी। महिला और कबीर से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। महिला उसके साथ रहती है। महिला से कोतवाली प्रभारी अमित शर्मा, एसआई हरवीर सिंह ने पूछताछ की। उधर, दोनों के खिलाफ धारा 126/170 में कार्रवाई की है और महिला का मेडिकल कराया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि महिला को दस्तयाब किया गया है साथ में कानूनी कार्रवाई की है। महिला का मेडिकल कराकर एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा। बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार ने बताया कि महिला चूंकि बांग्लादेश की है। ऐसे में मामले की उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है साथ में स्टेट इन और सेंट्रल आईबी को भी इन्फॉर्म किया है।

गुमराह करने कोलकाता में बनाया आधार

बांग्लादेश से अवैध तरीके से कोलकाता पहुंचने पर महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। महिला इस साल जनवरी 2025 में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद भारत में अवैध तरीके से घुसी। बता दें कि पुलिस अवैध रूप से घुसपैठ कर घुसे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

टुकड़ों में यात्रा कर पहुंची धौलपुर

बांग्लादेशी महिला पहले कोलकाता फिर यहां से मुंबई पहुंची। बताया जा रहा है कि तानिया नामक महिला ने बांग्लादेश से उसे चोरी छिपे बॉर्डर क्रास कराया और बस से कोलकाता पहुंची। तानिया को उसने 1.20 लाख रुपए दिए थे। यहां से मुंबई पहुंची और यहां पर वह कबीर के संपर्क में आ गई। फिर वह मुंबई से इंदौर पहुंची। यहां उसे कबीर मिल गया। कबीर ट्रेन से सिरसागंज यूपी ले आया और कंपनी में रखा। फिर उसे बाड़ी आया।

- बांग्लादेशी महिला को डिटेंशन सेंटर में भेज रहे हैं। धौलपुर जांच के लिए आदेश दे दिए हैं।

- अमित शर्मा, कोतवाली प्रभारी बाड़ी

Story Loader