रैली को लेकर भाजपा ने तैयार की रणनीति धौलपुर. आगामी 30 मई को प्रस्तावित भाजपा की जन आक्रोश रैली को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई। नगरपरिषद में नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा की अध्यक्षता एवं विशंभर दयाल शर्मा, सुखराम कोली, कमल पहाडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में भाजपा समर्थित पार्षद भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान राज्य सरकार की
भाजपा 30 मई को निकालेगी जन आक्रोश रैली
रैली को लेकर भाजपा ने तैयार की रणनीति
धौलपुर. आगामी 30 मई को प्रस्तावित भाजपा की जन आक्रोश रैली को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई। नगरपरिषद में नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा की अध्यक्षता एवं विशंभर दयाल शर्मा, सुखराम कोली, कमल पहाडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में भाजपा समर्थित पार्षद भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान राज्य सरकार की गलत नीतियों, जन विरोधी नीतियों, बिजली निगम की मनमानी, चिकित्सालयों की अव्यवस्थाओं, किसानों को ऋण नहींं मिलने के कारण हो रही परेशानियों सहित दम तोड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आयोजित रैली की तैयारियों को लेकर पार्षदों की बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्रों में जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नगर परिषद में हो रही अनियमितताओं एवं ठेकों में अनियमितताओं को लेकर हमारे पार्षद हमेशा से आवाज बुलंद करते आए हैं। इस आवाज को प्रखर बनाने के लिए सभी को जनता से जुड़े हुए जन आंदोलनों में अपनी सहभागिता बुलंद करनी चाहिए। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, रैली संयोजक कमल पहाडिय़ा ने भी सम्बोधित किया। नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्षों का इतिहास रहा है। इस संघर्ष में पार्षद पीछे नहीं रहेंगे। बैठक में राम शर्मा, रामअवतार सिंह, आकाश गर्ग, सोनू त्रिवेदी, मुकेश निषाद, अनिल धारिया, महेंद्र कोली, महेश कोली, बंदों यादव, गंगासिंह, अवधेश यादव, राजा, विवेक आदि मौजूद रहे।
भाजपा विधानसभा बाड़ी की बैठक आयोजित
धौलपुर. भजापा की प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को लेकर बाड़ी बाड़ी विधानसभा प्रभारी जयवीर पोसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की। पोसवाल ने कहा कि विधानसभा बाड़ी से अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। बैठक को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, जिला संयोजक कमल पहाडिय़ा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला सह संयोजक नंदकिशोर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद गर्ग बाड़ी, बिजौली मंडल अध्यक्ष रामवीर गुर्जर , जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हरीनिवास प्रधान, विष्णु मित्तल, बसई नवाब मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह लोधा, कंचनपुर मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद गोस्वामी, रणवीर सिंह राहुल जाट, रितिक वर्मा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। धौलपुर. भाजपा बाड़ी पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते व